चतरा में पुलिस अपराधी में मुठभेड़, हजारीबाग का कुख्यात उत्तम यादव मारा गया,धमकी भरा वीडियो हुआ था वायरल

चतरा में पुलिस अपराधी में मुठभेड़, हजारीबाग का कुख्यात उत्तम यादव मारा गया,धमकी भरा वीडियो हुआ था वायरल

चतरा :  जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा मोड़ के पास शनिवार शाम हाई वोल्टेज मुठभेड़ में पुलिस ने एक दुर्दांत अपराधी को ढेर कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अपराधी की पहचान उत्तम यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार शाम लगभग 5:00 बजे दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। सादे वर्दी में पुलिस की टीम उनकी निगरानी कर रही थी। तभी संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। अचानक अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें उत्तम यादव को मौके पर ही ढेर कर दिया गया। अन्य व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा।चतरा और हजारीबाग पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी उत्तम यादव  शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

G1S6NIwbQAAzygX

झारखंड के खूंटी में मां के सामने नाबालिग बेटी की हत्या, लिवइन में रहने वाले युवक पर हत्या का आरोप

मुठभेड़ के बाद पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर राहत की भावना है, वहीं अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती को लेकर जिले में चर्चा हो रही है। चतरा के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कानून का सख्ती से पालन किया जाएगा और जिले में अपराध मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।उत्तम यादव ने जून 2025 में हजारीबाग के श्री ज्वेलर्स में हुई गोली कांड की जिम्मेदारी ली थी जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था।उत्तम यादव टाइगर ग्रुप के नाम से अपराधी संगठन चलाता था और बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में एक्टिव था।

हजारीबाग के श्री ज्वेलर्स गोली कांड की उत्तम यादव ने ली जिम्मेदारी, छेड़खानी के मामले में जा चुका है जेल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now