वैभव सूर्यवंशी का आगाज ऐसा तो अंजाम क्या होगा ? सैंचूरी देख व्हील चेयर से कूद पड़े द्रविड़, सचिन-युवराज ने ऐसे की तारीफ

डेस्क: सीमा रेखा से जैसे ही राशिद की गेंद बाहर गई..मासूम सा दिखने वाला वैभव सुपर स्टार बन गया  । सुपरस्टार .. वो सुपर स्टार जिसका इंतज़ार बिहार को तब से था जब से यहां क्रिकेट का नाम लोगों ने सुना ।

आजादी के बाद पचहत्तर साल का सुखा खत्म करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने साबित कर दिया कि बिहार में भी क्रिकेटर पैदा हो सकते हैं । वो भी ऐसा क्रिकेटर जिसकी तारीफ करने के लिए दुनिया भर के महान-से महानतम खिलाड़ियों का तांता लग जाए ।  

उम्र महज 14 वर्ष  । चेहरे पर मासूमियत और खचाखच भरा क्रिकेट स्टेडियम । जिस उम्र में बच्चों को बिहार में बाबू-बाबू कह कर दुलारा जाता है उस उम्र में वैभव सूर्यवंशी ईशांत शर्म सा भारत के दिग्गज बॉलर के एक ओवर में छक्कों और चौकों की बारिश कर दी । 14 साल के बच्चे की बैटिंग से ख़ौफ खाते हुए ईशांत शर्मा वाइड बॉल फेंकने लगे ।  लेकिन वैभव थमे नहीं  और उनके एक ओवर में अठाइस रन ठोंक डाले । 

      Screenshot 2025 04 29 at 12.42.00 AM 1

व्हील चेयर से कूद पड़े राहुल द्रविड़

जरा सोचिए वैभव की सैंचूरी का कैसा माहौल था कि व्हील चेयर पर बैठे कोच राहुल द्रविड़ उछलने लगे । स्टेडियम में कोई ऐसा नहीं था जो बैठा था.. हर कोई सुपर स्टार को सलामी दे रहा था

सूर्यवंशी पर फिदा हुए क्रिकेट के ‘गॉड’

आख़िर दे भी क्यों नहीं… भविष्य का महान खिलाड़ी मिल जो गया  । क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने लिखा -Vaibhav’s fearless approach, bat speed, picking the length early, and transferring the energy behind the ball was the recipe behind a fabulous innings.

End result: 101 runs off 38 balls.

Well played!!

वैभव सूर्यवंशी राहुल द्रविड़

वैभव को हर किसी से मिली शाबाशी

जब वैभव आउट होकर पैवेलियन जा रहे थे तब हर खिलाड़ी उनसे  हाथ मिलाने पहुंचा वैभव के चेहरे पर,,  सबसे कम उम्र में सबसे तेज सैंचूरी मारने का तो ना घमंड दिखा और ना अति उत्साह में आकर सेलिब्रेशन करने की चाहत । बिल्कुल शांत.. और संयत उन्होंने पारी खेली.. एक ऐसी पारी जिसने युवराज सिंह को यह कहने पर मजबूर कर दिया  ’14 साल की उम्र में ये कारनामा! बेहतरीन आत्मविश्वास के साथ दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों का सामना करना, वाकई गर्व का पल है।’

सोशल मीडिया पर बधाई का सिलसिला

इसके बाद तो सोशल मीडिया पर जैसे क़तार लग गई .. क्रिकेटर, राजनेता चाहे बिहार के तेजस्वी हो या असम के हिमंता सबने  भविष्य के सुपर स्टार को बधाई दी ।  राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने केवल 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ते हुए सभी को चौंका दिया।

Screenshot 2025 04 29 at 12.43.54 AM

सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय

वैभव ने न सिर्फ युसुफ पठान का सबसे तेज भारतीय शतक का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक भी बनाया। उनसे आगे अब सिर्फ यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2013 में 30 गेंदों में शतक जड़ा था।

 

युसूफ पठान ने दी बधाई

इस ऐतिहासिक पारी के बाद युसुफ पठान ने ट्वीट कर वैभव को बधाई दी: ‘तेजतर्रार पारी के लिए वैभव को ढेर सारी शुभकामनाएं! और ये देखकर और भी खुशी होती है कि ये करिश्मा राजस्थान रॉयल्स के लिए हुआ, जैसे कभी मैंने किया था।’

 

सबसे तेज अर्धशतक

इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान  हसन इसाखिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जेडीयू पार्टी ने भी अपने ट्वीट के ज़रिए 'बिहार के लाल' वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Screenshot 2025 04 29 at 12.43.11 AM

अगर रिकॉर्ड की बात करें, तो वैभव अब इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गए हैं:

क्रिस गेल (30 गेंद, 2013)

वैभव सूर्यवंशी (35 गेंद, 2025)

युसुफ पठान (37 गेंद, 2010)

डेविड मिलर (38 गेंद, 2013)

ट्रैविस हेड (39 गेंद, 2024)

प्रियांश आर्य (39 गेंद, 2025)

वैभव सूर्यवंशी का ये धमाकेदार प्रदर्शन ना सिर्फ आईपीएल बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरा है। राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में चमकते इस बिहार के इस सितारे का नाम अब पूरी दुनिया याद रखेगी। अभी तो ये आगाज है... अंजाम कैसा होगा ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now