पश्चिमी सिंहभूमः चाईबासा के सारंडा जंगल में शुक्रवार को आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए है। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान ये वारदात हुई है।
ब्लास्ट सारंडा जंगल के दीघा क्षेत्र में हुई है। जहां नक्सलियों ने आईईडी बिछाकर रखा था।इस क्षेत्र में भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा और अनमोल सहित कई नक्सली सक्रिय हैं।
पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में मिली जमानत
घटना के बाद घायल जवानों को सारंडा जंगल से एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची भेजा जा रहा है, जिससे उन्हें बेहतर इलाज मिल सके। इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों की टीम लगातार अभियान चला रही है और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। घायल जवानों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज दिया जा रहा है।



