चाईबासा में IED ब्लास्ट, एक जवान घायल, रांची किया गया एयरलिफ्ट

चाईबासाः नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान चाईबासा में नक्सलियों द्वारा लगाई गई आईईडी ब्लास्ट कर गया। इसकी चपेट में आने से झारखंड जगुआर के एक जवान घायल हो गये। घायल जवान को एयरलिफ्ट करके रांची लाया जा रहा है।घायल जवान की पहचान मनोज कुमार दमाई के रूप में हुई है। वह बम निरोधक यूनिट में तैनात हैं। उनके पैर में गंभीर चोट लगी है।

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नए मुख्यमंत्री आवास की रखी आधारशिला, पुराने आवास को लेकर रहीं है कई दिलचस्प कहानी और मिथक
चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र में इनामी माओवादी अनल के दस्ते की तलाश में झारखंड जगुआर और कोबरा बटालियन सर्च अभियान पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी पर झारखंड जगुआर के एक जवान का पैर आ गया। जिससे विस्फोट में जवान घायल हो गया।घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेज दिया गया है।

जमशेदपुर के होटल में बड़ा कांडः अय्याशी करने पहुंचे दो लड़के और दो लड़कियां, रातभर हुई मस्ती और सुबह उड़ गये होश, कमरें में मिला..
जानकारी के अनुसार,सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान बिहार के जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया। विस्फोट में झारखंड जगुआर का एक जवान घायल हो गया है, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया है। जिसकी सूचना वरीय अधिकारी को दे दी गई है और उनके निर्देशानुसार जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेज दिया गया है। इस घटना की पुष्टि कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे ने की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now