बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, अगले दो दिनों में बढ़ेगी ठंड, 10 डिग्री से नीचे रहे का तापमान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2025

झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 जनवरी को कोहरा और बादल छाएं रहेंगे

रांचीः मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि अगले दो दिनों में राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाके में कड़ाकी की ठंड पड़ सकती है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। मंगलवार को राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में हवा की गति सामान्य से थोड़ी तेज रही, आकाश में बादल छाये रहे और सुबह में धुंध रहा। उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर से चलनेवाली पछुआ हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

G6qchLBbwAI0css

बहन की शादी के दौरान भाई सुमित सोनी का अपहरण, बैंक्वेट हॉल से जबरन उठा ले गए बदमाश, रांची पुलिस ने किया खुलासा
एक दिसंबर तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने का अनुमान है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मंगलवार को डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं बोकारो का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 11.1 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान भी 1.6 डिग्री गिरकर 24.6 डिग्री तक पहुंच गया।

See also  ED समन पर हेमंत सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, CM बोले हवा को पानी को काई रोक पाया है क्या ?

G6qchLNbwAMIzic

BLO को बंधक बनाने वाले बयान पर मंत्री इरफान अंसारी ने किया यूटर्न, कहा- मेरा बयान सिर्फ फर्जी गिरोह को लेकर था
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और दो डिग्री गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान आसमान में बादल छाने से न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। ऐसे में ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम में हो रहे बदलाव का असर रांची में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच पर दिखेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, अभी तक बारिश की संभावना नहीं है।

G6qchLDbMAAKdfZ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now