- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

ICC T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान के मैच पर की सुरक्षा अमेरिकी राष्ट्रपति की सिक्योरिटी से ज्यादा, टिकटों की इतनी क़ीमत की जान कर रह जाएगें दंग

India-Pak Match

ICC T20 World Cup- भारत और पाकिस्तान (India-Pak Match) के बीच रविवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में जो मुकाबला होगा उसकी तैयारियों को लेकर जो खबरें आ रही हैं उसे पढ़कर आप दंग रह जाएंगें । एक-एक टिकट इतनी कीमत में बिका है कि भारत में करोड़पति दर्शक ही खरीद पाते । इतना ही नहीं इसी मैच की सफलता पर  पूरे स्टेडियम की लागत तक निकलने वाली है । सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किए गए हैं जितना कि भारत में भी नहीं होता । दुनिया की सबसे बड़ी जासूसी एजेंसी एफबीआई की निगाहें इस  भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच पर हैं 

लाखों में India-Pak Match की टिकट

क्रिकेट की दुनिया में भारत और पाकिस्तान का मैच हो  और दर्शक जुटे नहीं ये हो नहीं सकता है । दोनों देशों के बीच यह मुकाबला  दुनिया के किसी भी कोने में हो दर्शकों के लिए टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है । कुछ ऐसा ही हो रहा है अमेरिका के न्यूयॉर्क के  नसाउ काउंटी स्टेडियम में  में एक -एक टिकट की कीमत 700$-1000$ तक पहुँच चुकी है और टिकट पाने के लिए अभी भी क़तार लगी हुई है । लोग एक दूसरे से टिकटों के लिए पूछताछ करते हुए नजर आ रहे हैं । एक्सट्रा टिकट जिनके पास हैं वो तो मुहमांगी क़ीमत वसूल रहा है । बताया जा रहा है कि नसाउ काउंटी स्टेडियम की क्षमता बत्तीस हजार दर्शकों की है और शुरु के तीन मैचों में जीतने दर्शक हुए थे उतने तो भारत और पाकिस्तान के मैच में एक ही दिन में हो जाएँगें 

See also  दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, तकनीकी कारणों से किया गया डायवपर्ट

10,000$  में कॉरपोरेट बॉक्स के टिकट

कॉरपोरेट  बॉक्सेस के टिकट दस हजार डॉलर यानी लगभग अस्सी लाख रुपए में मिल रहे हैं । स्टेडियम के बाहर बड़ी स्क्रिन पर लगभग सत्ताइस हजार लोगों के देखने की व्यवस्था की गई है । इतना नहीं नहीं न्यूयॉर्क के वेस्टबेरी के ज्यादातर लोगों को यह मालूम भी नहीं की आखिर इतना तामझाम क्यों हो रहा है लेकिन माना जा रहा है कि अमेरिका का सुपरबॉल भी भारत और पाकिस्तान के मैच के आगे फेल होने वाला है ।

SWAT, FBI की टीम कर रही है सुरक्षा

सबसे दंग करने वाली बात है सुरक्षा व्यवस्था की है । मैच एक न्यूट्रल वेन्यू में हो रहा है बावजूद इसके इसपर आतंकी साया मंडारा रहा है इसीलिए अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जरा भी कोताही नहीं बरती जा रही है । बताया जा रहा है कि एफबीआई के जासूसों की नजर इस मैच पर हैं । स्टेडियम के हर गेट पर SWAT की टीम तैनात होगी । स्डेडियम की नज़दीकी इमारतों पर स्नाइपर तैनात किए गए हैं। स्डेडियम और होटल के बीच के हर इंच पर सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें होंगी । इतना ही नहीं तीन सौ पुलिस बल स्टेडियम में तैनात होंगे । कैमरे से हर लोकेशन पर निगाहबानी की जाएगी ।

See also  आ रहा खतरनाक चक्रवात रेमल, कोलकाता एयरपोर्ट 21 घंटों के लिए उड़ान के लिए बंद, झारखंड में भी चलेंगी तूफानी हवाएं

India-Pak Match को प्रेसिडेंशियल सुरक्षा

पुलिस कमिश्नर पैट्रिक रायडर के मुताबिक इस काउंटी में 2012 में राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौरे के बाद पहली बार इतनी सुरक्षा देखी जा रही है । पुलिस कमिश्नर ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के इस मैच को हम उतने ही ख़तरा मान रहे हैं जितना की राष्ट्रपति के दौरे के समय होता है । लेकिन इस बार हमारा ऑपरेशन बड़ा होगा क्योंकि उस समय एक ही शख्स की रक्षा करनी थी इस बार तीस हजार लोग हैं।

Ranchi में निर्माणाधीन अपार्टमेंट की छत से गिरकर गार्ड की संदिग्ध मौत, परिजनों ने की जांच की मांग

Cm Yogi की बुलाई गई बैठक में नहीं पहुंच दोनों उपमुख्यमंत्री, लखनऊ में बुलाई थी अहम मीटिंग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now