बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, दीपक बने राज्‍यपाल के प्रधान सचिव; कई को मिला अत‍िरिक्‍त प्रभार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 22, 2026

Bihar में 23 IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के DDC, SDO और नगर आयुक्त बदले गए,सीवान DM रहे विवेक मैत्रेय को नहीं मिली पोस्टिंग

पटना:सम्राट चौधरी की सरकार में तबादलों का सिलसिला जारी है। एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के सीनियर ऑफ‍िसरों का तबादला किया गया है। सामान्‍य प्रशासन व‍िभाग ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में दो महिला आईएएस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2009 बैच की आईएएस अफसर सीमा त्रिपाठी जो लंबे समय से मुख्य धारा की पोस्टिंग से बाहर थीं, उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। मानवाधिकार आयोग में सचिव सीमा त्रिपाठी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसके अनुसार राज्‍यपाल के सचिव रहे गोपाल मीणा को विरमित कर दिया गया है।उन्‍हें भारत सरकार अंतर्गत वाणिज्‍यकर विभाग में नोएडा विशेष आर्थिक क्षेत्र का विकास आयुक्‍त बनाया गया है। राज्‍यपाल के प्रधान सचिव की जिम्‍मेदारी दीपक कुमार सिंह को दी गई है। इसके साथ ही दीपक कुमार सिंह महानिदेशक सह मुख्‍य जांच आयुक्‍त (सामान्‍य प्रशासन व‍िभाग) के अतिरिक्‍त प्रभार में बने रहेंगे।

See also  स्कूल के प्रिंसिपल ने 7वीं क्लास की छात्रा को लिखा लव लेटर, कहा- "तुम्हे पत्नी बनाना है"

NewsDeatils11f24fcc4dd845e3ac1ea274cbf61cda328
अरविंद चौधरी बने गृह विभाग के अपर मुख्‍य सचिव
गृह विभाग के अपर मुख्‍य सचिव समेत कई विभागों का अतिरिक्‍त प्रभार संभाल रहे 1995 बैच के आईएएस अरविंद कुमार चौधरी को मंत्र‍िमंडल सचिवालय विभाग में इसी पद पर भेजा गया है। इसके साथ ही वे बिहार राज्‍य संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक एवं बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्‍यक्ष के अतिरिक्‍त प्रभार में रहेंगे।
सामान्‍य प्रशासन विभाग में अपर मुख्‍य सचिव डॉ. बी राजेंदर को निगरानी विभाग का अ‍त‍िरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है। पहले से ही वे जनशिकायत, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के मिशन निदेशक एवं बिपार्ड के महानिदेशक के अतिरिक्‍त प्रभार में हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now