इतनी गोली मारूंगी कि पहचान नहीं बचेगी; पंप पर महिला ने सेल्समैन के सीने पर तान दी पिस्तौल

woman-pistol

हरदोईः यूपी के हरदोई में सीएनजी भरवाते समय कार से उतरने को कहने पर एक महिला बुरी तरह भड़क गई। महिला ने सेल्समैन के सीने पर पिस्तौल तान दी। उसने सेल्समैन को धमकी देते हुए कहा, ‘इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले भी पहचानने से इनकार कर देंगे।’ इस मामले में पुलिस ने एक पुरुष और दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर है।

पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ पुलिस ने पिस्तौल समेत 25 जिंदा कारतूस भी जब्त कर लिए हैं। घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि ‘लाइव दैनिक’ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र में रविवार की देर शाम पसनेर के पास पेट्रोल पंप पर कार में सीएनजी भरवाने के लिए यह परिवार पहुंचा था। कार ड्राइवर चला रहा था। उसमें दो महिलाएं और एक पुरुष बैठे हुए थे। सीएनजी भरवाते समय सबकी सुरक्षा की खातिर पंप के कर्मचारी (सेल्समैन) रजनीश ने उन्हें कार से उतर जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी होने लगी।

डुमरी में सुखराम महतो की मौत के बाद हो रहे प्रदर्शन के बीच आरोपी BDO अन्वेषा ओना गई छुट्टी पर, परिजनों के साथ जयराम महतो बैठे धरने पर

आरोप है कि इसी दौरान महिला अचानक से उग्र हो गई। उसने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली और रजनीश के ऊपर तान दी। महिला की मां हुस्नबनो और पिता एहसान से भी सेल्समैन की कहासुनी हुई। आरोप है कि उन दोनों ने भी हाथापाई की। आरोपी महिला की पहचान सुरीश खान उर्फ अरीबा पुत्री एहसान खां के रूप में हुई।

मामले में पीड़ित सेल्समैन ने थाने में तहरीर दी है जिसके आधार पर धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस और 30 आर्म्स एक्ट में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के पास से मिले लाइसेंसी हथियार और कारतूसों को भी जब्त कर लिया गया है।

उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे कार्रवाई जारी रहेगी। इस घटना की इलाके में काफी चर्चा है। लोग एक महिला द्वारा इस तरह उग्र रवैया अख्तियार करने और पंप कर्मचारी पर पिस्तौल तानने की घटना को लेकर हैरानगी जता रहे हैं।

एयर इंडिया के बोइंग-787 में फिर आई खराबी, दिल्ली आने से पहले वापस लौटी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now