“BJP के दो दर्जन मुख्यमंत्री पर मैं अकेला भारी हूं” घाटशिला उपचुनाव में सोमेश के नामांकन पर खूब गरजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 17, 2025

"BJP के दो दर्जन मुख्यमंत्री पर मैं अकेला भारी हूं" घाटशिला उपचुनाव में सोमेश के नामांकन पर खूब गरजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांचीः झारखंड के घाटशिला सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन और जेएमएम की ओर से पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन ने शुक्रवार को नामांकन किया। नामांकन के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक तरफ शिबू सोरेन और रामदास को याद कर भावुक हो गए दूसरी आरे उन्होने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

रांची में शरारती तत्वों ने हेमंत सोरेन के पोस्टर पर पोती कालिख… विधानसभा और मंत्रालय के पास की घटना
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके पीछे-पीछे ही हमारे बड़े भाई मंत्री रामदास सोरेन का भी निधन हो गया न जाने क्या संजोग है।यह हम नहीं बता सकते, लेकिन कोई ना कोई जरूर ताकत है जो ऐसी स्थिति पैदा करती। ऐसी स्थिति आई की हमने सोमेश बाबू को प्रत्याशी बताया। आप जिस तरीके से पिछले बार ऐतिहासिक रिकॉर्ड मत के साथ घाटशिला के इतिहास में पहली बार 20 से 22 हजार से अधिक वोट से आपके रामदास सोरेन को विधायक बनाया, इस बार ऐसा वोट करना है की विरोधी प्रत्याशी का खाता भी न खुले।जमानत तक जब्त हो जाना चाहिए। इस बार वोट बंटने का नहीं है अभी तो दो-तीन दिन और चुनाव का पर्चा भरेगा। इसलिए अभी हम बहुत ज्यादा नहीं बोलते। जब मैदान में हम लोग आ जाते हैं तो हम लोग के ऊपर भी थोड़ा सा कुछ भूत चढ़ जाता है। कभी-कभी कुछ ज्यादा भी बोला जाता है। लेकिन अभी समय है।हमारे विपक्ष के लोग पूरी तैयारी के साथ सुने यहां पर एक दर्जन मुख्यमंत्री पूरे अलग-अलग राज्य से आकर डेरा डालेंगे। एक दर्जन क्या दो दर्जन मुख्यमंत्री पर भी ये अकेला मुख्यमंत्री भारी पड़ेगा। वह इसलिए की यहां का मुख्यमंत्री हम नहीं यहां का मुख्यमंत्री सामने बैठी जनता है। उसकी ताकत मेरी ताकत है।

See also  रांची सेक्स रैकेट खुलासाः गर्ल्स हॉस्टल में किराए पर रहती थी लड़कियां, होटलों में होता था सप्लाई, बनाए गए थे 5 एजेंट

झारखंड हाईकोर्ट में जज के साथ वकील के तीखी बहस का वीडियो वायरल, चीफ जस्टिस की बेंच ने जारी किया अवमानना का नोटिस
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस बार वोट बंटने नहीं देना है।अभी हमारे विपक्ष के लोग अलग-अलग राज्य से एक दर्जन मुख्यमंत्री के साथ यहां डेरा डाले हुए हैं। कोई बात नहीं एक दर्जन क्या? दो दर्जन भी आ जाए तो उस पर अकेला यहां का मुख्यमंत्री भारी पड़ेगा और वह इसलिए क्योंकि यहां का मुख्यमंत्री हम नहीं हैं यहां का मुख्यमंत्री आप जनता हैं। जनता की ताकत ही मेरी ताकत है और इसी ताकत के बदौलत हम फिरकापरस्त लोगों से लोहा लेते हैं।आने वाले दिनों में विरोधी लोग जो-जो गोला फेंकेंगे उस गोले का हम लोग ऐसा छक्का छुड़ाएंगे कि जो जहां से आया है उससे भी दूर चले जाएगा।आज यहां उपस्थित होकर झामुमो और गठबंधन प्रत्याशी सोमेश बाबू को अपना स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए बहुत-बहुत आभार और जोहार।

See also  ट्रक चला रहे क्या? पाकिस्तानी एयरलाइन के पायलट ने ऐसा क्या किया कि लोग पूछने लगे सवाल, VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now