बिहार के वैशाली में भीषण सड़क हादसा, दुल्हन समेत चार की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

बिहार के वैशाली में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

वैशालीः मंगलवार की सुबह वैशाली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। महिसोर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये।मृतक में शादी करके लौट रही दुल्हन भी शामिल है। इस घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद कोहराम मच गया है।

यूपी की लेडी सिंघम श्रेष्ठा ठाकुर पर उनके पति ने जेल से छूटने के बाद लगाये गंभीर आरोप, बिहार के रहने वाले रोहित राज सिंह रांची में चलाते थे स्कूल
मंगलवार को अहले सुबह महिसोर थाना क्षेत्र के जंदाहा-समस्तीपुर मेन रोड़ पर पनसलवा चौक के पास कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये।

नीतीश कुमार का ये हाल! दिलीप जायसवाल और संजय झा के इशारे पर उठाते नजर आये आरती की थाली, ताजा वीडियो ने फिर उठाएं कई सवाल
मृतक में दो महिला और एक युवती है। घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले सभी लोग शादी समारोह के बाद दुल्हन को लेकर लौट रहे थे और शादी की अगले सुबह सड़क दुर्घटना में दुल्हन की मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now