- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

लातेहार के मनिका में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत से मचा कोहराम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 12, 2026

लातेहार के मनिका में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत से मचा कोहराम

लातेहारः जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-39 पर गुरुवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में दो नाबालिग समेत तीन लड़कों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया। मृतकों में हीरामन नायक, ननकू नायक और पंकज कुमार शामिल है. सभी नामुदाग के रहने वाले थे।

लातेहार के मनिका में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत से मचा कोहराम

घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। जानकारी के मुताबिक, एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक जा रहे थे।इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के बाद ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश
टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में मनिका अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर पहुंचे और मृतक युवकों के शव के साथ सड़क को जाम कर दिया है। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मनिका थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाया।

See also  Anand Mohan Singh के बयान से बिहार में बढ़ा सियासी तापमान, JDU ने कहा-नीतीश कुमार को कोई दफन नहीं कर सकता

घटनास्थल पर पहुंचे विधायक
इधर, घटना के बाद लातेहार से बरवाडीह की ओर लौट रहे विधायक रामचंद्र सिंह भी घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थल पर पहुंचे और पूरी स्थिति की जानकारी ली। विधायक भी लोगों को समझने का प्रयास किया, लेकिन लोग प्रशासन से किसी प्रकार की कोई वार्ता करने को तैयार नहीं थे।

घटना की हो रही है छानबीन
इस संबंध में थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now