देवघर में भीषण सड़क हादसा, कांवरियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

देवघर में भीषण सड़क हादसा, कांवरियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

देवघरः सावन के महीने में देवघर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंच रहे है। इसी बीच देवघर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कांवरियों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई है। इस घटना में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई कांवरियां घायल हो गए है।आठ कावंरियों को बेहतर इलाज के लिए देवघर एम्स रेफर कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2025 07 29 at 08.30.49 e549181a

कुंदन पाहन एक और मामले में बरी, पुलिस पर चली थीं गोलियां, पर साक्ष्य नहीं दे पाये
मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया के पास कांवरियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह चार से पांच के बीच में कांवरियों से भरी हुई बस देवघर से बासुकीनाथ ही ओर जा रही थी। उसी दौरान बस ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और गैस सिलेंडर लदे ट्रक से टकराते हुए सड़क किनारे रखें ईटों से जा टकराई। इस हादसे में ड्राइवर समेत 6 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो गई है और 23 लोग घायल, जिसमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

मनीष कश्यप भिड़ गए यूटयूबर्स से, हुई धक्का-मुक्की, जन सुराज के कार्यक्रम में जमकर हंगामा

देवघर DC नमन प्रियेश लकड़ा ने देवघर दुर्घटना पर बताया, “…प्रथम दृष्टया हमें पता चला है कि ड्राइवर स्थानीय था और सभी श्रद्धालु बिहार समेत दूसरे राज्यों के थे। प्रथम दृष्टया हमें लगता है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से बस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गई और ड्राइवर नीचे गिर गया। बस बिना ड्राइवर के 200 मीटर तक चलती रही और फिर आगे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई… कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। 24 लोग घायल हैं, जिनमें से 8 लोगों का इलाज एम्स में चल रहा है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है…”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now