- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

जमशेदपुर में हाईटेक ISBT का काम शुरु, ड्राइवर से लेकर यात्रियों तक मिलेंगी ये सुविधाएं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 9, 2025

jamshedpur isbt

जमशेदपुर: औद्योगिक नगरी जमशेदपुर को आधुनिक परिवहन सुविधा देने की दिशा में राज्य सरकार ने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुगम और आरामदायक परिवहन के संकल्प के तहत मानगो डिमना चौक के पास 13 एकड़ जमीन पर यह डिपो तैयार होगा।

क्लोनिंग से निजी बैंक के 251 खातों से 5.58 करोड़ उड़ा दिए, बिहार में साइबर फ्रॉड की करतूत

145 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने परियोजना को हेम (हाइब्रिड एन्युइटी मोड) पर बनाने की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है और प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को उच्च गुणवत्ता युक्त आईएसबीटी निर्माण का निर्देश दिया गया है। इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जुडको को दी गई है। कर्नाटक की आइडेक एजेंसी ने परियोजना का खाका तैयार किया है, जिसकी लागत 145.24 करोड़ रुपये होगी।

See also  पलामू में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, दो जख्मी, पूर्व मुखिया गिरफ्तार

jamshedpur isbt

पांच मंजिला होगी ISBT

टर्मिनल भवन पांच मंजिला (दो बेसमेंट, ग्राउंड प्लस तीन मंजिल) होगा, जबकि वाणिज्यिक भवन एक बेसमेंट, ग्राउंड और तीन मंजिल का होगा। परिसर में 50 आदर्श पार्किंग, 23 एलिगेटिंग बस वे, 300 कार और 350 बाइक पार्किंग, जल संसाधन विभाग का कार्यालय एवं गोदाम, एसटीपी, डब्ल्यूटीपी, ईटीपी और आंतरिक-सड़क व्यवस्था होगी।

चुनाव आयोग को तेजस्वी यादव ने दो वोटर आईडी कार्ड पर दिया जवाब, RJD ने पूछा- कैसे बने 2 EPIC

क्या-क्या होंगी सुविधाएं?

फर्स्ट फ्लोर पर 80 सीटों वाला एसी वेटिंग हॉल, 120 बेड का यात्री डोरमेट्री, 60 बेड का चालक डोरमेट्री, फूड कोर्ट, शॉप्स, सुरक्षा कार्यालय, ट्रेवल एडमिन ऑफिस और शौचालय होंगे। ग्राउंड फ्लोर पर 23 बस वे, 18 टिकट काउंटर, क्लॉक रूम, लॉजिस्टिक सेंटर, रेस्टोरेंट, पब्लिक शौचालय और फूड कोर्ट की सुविधा रहेगी। परिसर को झारखंडी कला और पेंटिंग्स से भी सजाया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now