रामगढ़: झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन के बड़े भाई राजा राम सोरेन के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल हुए। गोला प्रखंड स्थित नेमरा गांव में राजा राम सोरेन का अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने उन्हे श्रद्धांजलि दी।




