हेमंत बिस्व सरमा के झारखंड दौरे के दौरान Z+ सुरक्षा का खर्च उठायेगी असम की सरकार, DGP अजय कुमार को पत्र लिखकर मांगा गया बिल

हेमंत बिस्व सरमा के झारखंड दौरे के दौरान Z+ सुरक्षा का खर्च उठायेगी असम की सरकार, DGP अजय कुमार को पत्र लिखकर मांगा गया बिल

रांची: असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हेमंता बिस्व सरमा की सुरक्षा को लेकर असम के एडीजी स्पेशल ब्रांच एंड सिक्योरिटी हीरेन सी नाथ ने झारखंड के डीजीपी अजय कुमार को चिट्ठी लिखी है।

बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी के खिलाफ गवाहों को धमकाने की प्राथमिकी दर्ज
झारखंड के डीजीपी को लिखी गई चिट्ठी में असम के मुख्यमंत्री को झारखंड में जेड प्लस की सुरक्षा मुहैया कराने को कहा गया है। उन्होने लिखा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने असम के मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है, वो राजनीतिक कारणों से झारखंड के दौरे पर आते जाते रहते है इस दौरान उन्हे जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाए। हेमंत बिस्व सरमा के सुरक्षा को लेकर जो भी खर्च झारखंड सरकार को होगी उसका बिल असम सरकार को भेज दे उसका भुगतान असम की सरकार करेगी।

61bdeaab bb8c 4481 ad06 e67e231e2d80
दरअसल, असम के मुख्यमंत्री झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी है, इस वजह से उनका झारखंड में लगातार दौरा होता रहता है। जेएमएम के प्रवक्ता और केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने हेमंता बिस्म सरमा के लगातार झारखंड दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा था कि ये वसूली के लिए झारखंड आते है, उनके लगातार आने की वजह से उनकी सुरक्षा पर झारखंड सरकार को पैसा खर्च करना पड़ रहा है। इसके बाद हेमंता बिस्व सरमा ने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया द्वारा इस सवाल को पूछे जाने के बाद कहा था कि वो बिल भेज दे असम की सरकार खर्चा उठायेगी हमारे दौरे का। असम के एडिशनल डीजीपी द्वारा झारखंड के डीजीपी को लिखा गया पत्र उसी राजनीति का हिस्सा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now