असम में हेमंत सोरेन का एलानः फूलो-झानो मां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देंगे

असम में हेमंत सोरेन का एलानः फूलो-झानो मां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देंगे

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम विधानसभा चुनाव में जेएमएम उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे है। मंगलवार को असम के मजबत में अपने प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा एलान किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि असम की हर महिलाओं को फूला-झानो मां सम्मान योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये देंगे। साथ ही छात्रों के लिए आधुनिक हॉस्टल उपलब्ध कराने की बात कहीं।

असम के चुनावी रण में हेमंत सोरेन के बाद कल्पना सोरेन की एंट्री, बुधवार से करेंगी JMM उम्मीदवार के लिए प्रचार
उन्होंने कहा कि जिस दिन असम के चाय बागानों के लाखों भाई-बहन एकमत होकर संकल्प ले लेंगे, उस दिन से असम सरकार उनके इशारे पर चलेगी। इसके लिए आदिवासी समाज और चाय बगानों में मजदूरों को एकजुट होना होगा। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा-हमें हफ्तों पहले आवेदन देने के बावजूद सभाी की अनुमति नहीं मिलती, जबकि बीजेपी को मात्र 10 मिनट में अनुमति मिल जाती है। इसलिए अगर अभी अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठाई तो भविष्य में संघर्ष करने की शक्ति भी क्षीण हो जाएगी।

धनबाद के कतरास में देखते ही देखते जमींदोज हो गये तीन घर, पिता-पुत्री समेत तीन दबे, बचाव कार्य में देरी से भड़के लोग
उधर, भेरगांव सीट पर प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा में उन्होंने कहा कि जय भारत पार्टी और आसा के साथियों का संघर्ष अब झामुमो के साथ मिलकर और भी धारदार होगा। मैं यहां उनके संघर्ष में साथ देने आया हूं। यहां की समस्या किसी से छिपी नहीं है। हम इसे अब और ज्यादा दोहराएंगे नहीं, बल्कि इसे सुलझाने के लिए सीधे काम करेंगे। सोरेन ने जनसमूह को याद दिलाते हुए कहा आज से नहीं बल्कि हजारों सालों से यहां के लोग संर्घ करना और लड़ना सीख रहे है। यह वही ऐतिहासिक सीख है जो हमारी रगों में दौड़ रही है और हमें झुकने नहीं देगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now