रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को असम के तिनसुकिया में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा से हेमंत सोरेन की राजनीतिक अदावत है। 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से हेमंता बिस्व सरमा ने राजनीति की वो हेमंत सोरेन को रास नहीं आया। अब हेमंत सोरेन उनके गढ़ असम में उन्हें चुनौती देने जा रहे है। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना दमखम दिखाने की तैयारी कर रही है।
जिंदल ग्रुप करेगा ग्रीन स्टील के लिए 70 हजार करोड़ का निवेश, हेमंत सोरेन की मुहिम का असर
तिनसुकिया में होने वाली रैली में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से विस्थापित होकर असम में बसे लाखों आदिवासियों को हेमंत सोरेन संबोधित करेंगे और उनकी आवाज बनेंगे। बता दें कि ये आदिवासी वर्षो से पहचान, भूमि अधिकार, रोजगार, उचित मानदेय एवं सामाजिक सुरक्षा जैसे बुनियादी अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं। इन मुद्दों को उठाने के लिए ऑल असम आदिवासी स्टूडंेंट एसोसिएशन ने यह कार्यक्रम रखा है। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
एपस्टीन फाइल्स में पीएम मोदी का नाम आने को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक, विदेश मंत्रालय ने कहा- ‘एक अपराधी की मनगढ़ंत बातें’
इसके माध्यम से हेमंत असम में आदिवासी समाज की पीड़ा, संघर्ष और न्यायपूर्ण मांगों को मुखर रूप से सामने लायेंगे। इसी मंच से देशभर के आदिवासियों की समस्याओं को लेकर नेतृत्व की घोषणा भी की जायेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई बैठक भी करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री चमरा लिंडा, सांसद विजय हांसदा, विधायक एमटी राजा, विधायक भूषण तिर्की पहले ही वहां मौजूद हैं।


