दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 82वां जयंती आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे छात्रों के साथ संवाद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 11, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 82वां जयंती आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे छात्रों के साथ संवाद

रांचीः दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर रविवार को टाना भगत स्टेडियम खेलगांव में गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। ऐसे छात्र-छात्राओं को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाएगा।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर 5000 छात्रों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का दिया जायेगा लाभ
गुरुजी के निधन का एक वर्ष भी नहीं हुआ है। इसलिए इस बार पार्टी स्तर पर बड़ा कार्यक्रम नहीं किया जा रहा है। पार्टी ने सभी जिला को निर्देश दिया है कि वे अपने यहां गरीबों के बीच कंबल और फल बांटने का कार्यक्रम करें। रांची में आदिवासी मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस कार्यक्रम में जल संधान मंत्री हफीजुल हसन समेत अन्य हिस्सा लेंगे।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के CM हेमंता बिस्व सरमा को लिखी चिट्ठी, ट्री ट्राइब को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now