Hemant Soren ने इशारों में चंपाई सोरेन और BJP पर साधा निशाना, कहा-घर और पार्टी पैसे के दम पर तोड़ा जा रहा है

Hemant Soren ने इशारों में चंपाई सोरेन और BJP पर साधा निशाना, कहा-घर और पार्टी पैसे के दम पर तोड़ा जा रहा है

रांची: चंपाई सोरेन के बीजेपी जाने की खबरों के बीच हेमंत सोरेन ने गोड्डा में सरकारी कार्यक्रम के बीच बिना चंपाई सोरेन का नाम लिये हुए बीजेपी पर चंपाई सोरेन पर निशाना साधा।

JMM का पोस्टर चंपाई सोरेन के घर से हटा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से हटाया तीर-धनूष का निशान
हेमंत सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अभी बहुत जल्द चुनाव का घंटी राज्य में बजने वाला है, ये चुनाव कब होगा इसकी घंटी हमारे विरोधी बीजेपी के पास है। चुनाव आयोग अब संवैधानिक संस्थान नहीं है वो अब बीजेपी की संस्था हो गई है। हम तो चुनौती देकर कहते है कि आज चुनाव कराओ कल झाड़ पोंछा मारकर इनको गुजरात भेजना होगा। ये लोग गुजरात, असम, महाराष्ट्र से लोंगो को लाकर आदिवासी-दलित-पिछड़ा-अल्पसंख्यक के उपर जहर बोने का काम, एक दूसरे से लड़ाने का काम करता है। समाज तो छोड़िये ये लोग घर फोड़ने और पार्टी तोड़ने का काम करता है। आये दिन कभी इस विधायक को खरीद ले, कभी उस विधायक को खरीद ले, और पैसा ऐसा चीज है कि नेता लोगों को भी इधर-उधर जाने में देरी नहीं लगता है, खैर कोई बात नहीं। हमारा इंडिया गठबंधन की सरकार 2019 से लगातार जनता के बीच खड़ी है।

GVQLXNqbAAA2MhP 1

वही दूसरी ओर चंपाई सोरेन दिल्ली पहुंचे और उन्होने बीजेपी ज्वाइन करने की खबरों पर कहा कि वो जहां थे वही है। दिल्ली वो अपने निजी काम से आये है, बेटी से मिलने आये है। चंपाई के साथ कई विधायाकों के भी बीजेवी ज्वाइन करने की खबरों के बीच दशरथ गंगराई, समीर मोहंती समेत कई विधायकों ने जेएमएम छोड़ने की खबरों को खंडन किया।हालांकि चंपाई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जेएमएम की निशान तीर-धनूष हटा दिया है और मंत्री झारखंड सरकार की जगह पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड लिखा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now