हेमंत सोरेन ने डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने का किया अनुरोध, DGP को अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चत करने का दिया निर्देश

हेमंत सोरेन ने डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने का किया अनुरोध, DGP को अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चत करने का दिया निर्देश

रांची: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई बलात्कार की घटना को लेकर देश भर के डॉक्टर हड़ताल पर है। झारखंड में डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो गई है। रांची रिम्स और सदर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

कोलकाता कांड के विरोध में आज देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी सहित सभी सेवाएं ठप

15f15320 1629 4a8d a4fe f8b5edb01297
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले को लेकर डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया है। उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि बंगाल की घटना की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। बंगाल सरकार एवं केंद्र सरकार की एजेंसियाँ दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रयत्नशील हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि दोषियों को किसी भी क़ीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मैं राज्य के सभी साथी डॉक्टरों से अपील करना चाहूँगा कि आपकी सरकार आपकी वेदना में आपके साथ खड़ी है, परंतु राज्य के मरीज़ों का इलाज भी अत्यंत आवश्यक है। अतः आप काम पर लौटें एवं मरीज़ों को स्वस्थ बनाने में अपना सार्थक सहयोग करें।

साथ ही मैं आप सबको बताना चाहूँगा कि मैंने DGP को राज्य के अस्पतालों में भी काम करने वाले सभी कर्मियों की सुरक्षा हेतु कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now