रांची: बीजेपी ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव को लेकर अपना 5 वचनों के नाम से घोषणापत्र जारी किया। उसमें सबसे खास बात झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तर्ज पर राशि बढ़ाकर 2100 करते हुए गोगो योजना जाने की है। बीजेपी के इस योजना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी को घेरते हुए केंद्र सरकार से मंईयां सम्मान योजना में केंद्र द्वारा योगदान करने की मांग कर दी।
कितनी हास्यास्पद बात है की झारखंड में 2100 देने की बात करने वाले -
- उड़ीसा में मात्र 830 रुपये महीना दे रहे हैं - मात्र 5 सालों के लिए
- जम्मू - कश्मीर में घोषणा की हर परिवार की एक महिला को ही “माँ” योजना का लाभ
- मध्यप्रदेश में 1000 रू (शर्तों सहित) अब 1250 रू
पूरे… pic.twitter.com/rZEvj6gE11
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 6, 2024
मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कितनी हास्यास्पद बात है की झारखंड में 2100 देने की बात करने वाले -
- उड़ीसा में मात्र 830 रुपये महीना दे रहे हैं - मात्र 5 सालों के लिए
- जम्मू - कश्मीर में घोषणा की हर परिवार की एक महिला को ही “माँ” योजना का लाभ
- मध्यप्रदेश में 1000 रू (शर्तों सहित) अब 1250 रू
पूरे देश में यह योजना समय की जरूरत है।
मैं प्रधानमंत्री मोदी जी से माँग करता हूँ की
✅ केंद्र अपने तरफ़ माइयां सम्मान में आज ही 1100 रुपये जोड़े और आजीवन पैसे देने का लिखित संकल्प ले (वरना कुछ दिनों बाद कोर्ट का सहारा ले यह बंद करने की चालबाजी होगी)।
✅ हमारे राज्यवासियों का बकाया 1 लाख 36 हज़ार करोड़ वापस करना शुरू करें (अब सुप्रीम कोर्ट से आदेश भी है) - हम इस माह की किश्त 2500 रुपये भेजना शुरू कर देंगे वह भी बिना किसी शर्त - 18 - 50 वर्ष की हर झारखंडी बहन को।
✅ साथ ही देश के हर राज्य की हर बहन को एक्ट समान 2500 रुपये भेजने की योजना जल्द से जल्द लागू करें।
वरना यह झूठों का जुमला फेंकना/बहनों के बीच भेद करना बंद करें।




