हेमंत सोरेन के समर्थन में सड़क पर उतरे आदिवासी समाज के लोग, ED की कार्रवाई के खिलाफ कर रहे है राजभवन मार्च

रांची : प्रवर्तन निदेशालय की टीम द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में आदिवासी समाज के लोग और आदिवासी संगठन शुक्रवार को सड़क पर उतर आया। कई आदिवासी संगठन के लोग पारंपरिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए मोरहाबादी से राजभवन तक मार्च कर रहे है।

mahila pradarshan
आदिवासी संगठन के लोगों को कहना है कि केंद्र सरकार आदिवासी मुख्यमंत्री की सरकार को अस्थिर करना चाहती है। बैनर पोस्टर लिये आदिवासी समाज के लोग केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है और प्रदर्शन कर रहे है।

adiwashi protest

पोस्टर बैनर में तरह तरह का स्लोगन लिखकर हेमंत सोरेन के समर्थन और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।
बैनर पोस्टर में आदिवासी मुख्यमंत्री को प्रताड़ित करना बंद करो, हेमंत है तो हिम्मत है, केंद्र सरकार होश में आओ जैसे स्लोगन के साथ आदिवासी संगठन के लोगों ने प्रदर्शन किया। शीतलहर के बीच मुख्यमंत्री का एक फैन ऐसा भी नजर आया जो शर्ट खोलकर प्रदर्शन कर रहा था और उसने अपने शरीर पर ईडी के खिलाफ स्लोगन लिखवा रखा था।

rajbhawan march 1
ईडी के खिलाफ हो रहे इस प्रदर्शन में एक दर्जन से ज्यादा आदिवासी संगठन शामिल हुए। केंद्रीय सरना समिति के अलावा, अखिला भारतीय आदिवासी परिषद, 22 पड़हा क्षेत्रीय समिति, राजी पड़हा प्रार्थना सभा, आदिवासी सेना, हटिया विस्थापित मोर्चा समेत कई संगठन के लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

protest aganst ed

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now