हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन शादी की सालगिरह के मौके पर पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका के मंदिर में बेटे के साथ की पूजा अर्चना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 7, 2026

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन शादी की सालगिरह के मौके पर पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका के मंदिर में बेटे के साथ की पूजा अर्चना

रांचीः शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन अपने शादी की सालगिरह के मौके पर रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका के मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पत्नी और बेटे के साथ सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर माता रानी से समस्त झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।

 

14 1

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद तबीयत बिगड़ी, IGIMS से PMCH किया गया शिफ्ट
मुख्यमंत्री ने मां का दर्शन करने के बाद नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया तथा शीश झुकाकर मां छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद मांगा। मौके पर धार्मिक पुरोहितों ने परंपरा के अनुरूप पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई। इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन को सप्रेम प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर सम्मानित किया।

4 31 32 35 313 117 19 28 318

See also  हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दिल्ली दौरे पर PM मोदी, अमित शाह, खरगे और राहुल गांधी से की मुलाकात, शपथग्रहण के लिए किया आमंत्रित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now