- Advertisement -

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हुए भावुक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 24, 2026

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हुए भावुक

रांचीः गुरुवार की सुबह जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार छात्रों को मौत हो गई। सभी मृतक जमशेदपुर के कार्मेल जूनियर कॉलेज में 12वीं के छात्र थे।

पश्चिम बंगाल से झारखंड लौटने के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में सभी की मौत हो गई। मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी का शव पोस्टमार्टम के बाद रांची के स्मार्ट सिटी स्थित उनके आवास लाया गया। वहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सहित कई नेताओं ने आकर अपनी श्रद्धांजलि दी। मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन काफी भावुक हो गई। बेटी का शव देखकर मंत्री दीपिका पांडे सिंह फूट-फूट कर रोने लगी। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री ने पति रत्नेश सिंह बड़ी मुश्किल से दीपिका पांडे सिंह को संभालते हुए बेटी के शव के पास ले गए। इसके बाद तृषा सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।

See also  रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में युवक की पिटाई, मां और पत्नी के सामने पुलिस ने पीटा, VIDEO वायरल, DGP ने लिया एक्शन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now