हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाकात, आज गुमला में कार्तिक जतरा में शामिल होंगी राष्ट्रपति

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाकात, आज गुमला में कार्तिक जतरा में शामिल होंगी राष्ट्रपति

रांचीः राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू से लोकभवन जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात की। राष्ट्रपति के तीन दिवसीय झारखंड दौरे के अंतिम दिन मुख्यमंत्री अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ मिलने पहुंचे। इस दौरान झारखंड के विकास कार्यो को लेकर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को राज्य में चल रहे विकास कार्यो से अवगत कराया।

WhatsApp Image 2025 12 30 at 10.57.51 AM

नये साल से पहले हेमंत सोरेन दे रहे है सरकारी नौकरी का उपहार, 1910 अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र
राष्ट्रपति मंगलवार को गुमला दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वो सबसे पहले गुमला के रायडीह में माझीटोली स्थित पंखराज साहेब कार्तिक उरांव चौक पहुंचेंगी, जहां वो स्वर्गीय कार्तिक उरावं की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद अंतरर्राज्यीय जनसंस्कृति समागम समारोह कार्तिक जतरा में शामिल होंगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी शामिल होंगे। इसके बाद 2.45 बजे वो रांची के बिरसा मुंडाय एयरपोर्ट पहुंचेंगी और सीधे वायुसेना के विमान से नयी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

See also  हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन दिल्ली दौरे पर, अचानक बना कार्यक्रम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now