हेमंत और कल्पना ने इस तरह मनाया बाहा पर्व, आदिवासियों की संस्कृति की रक्षा की दी गारंटी

baha parv hemant soren

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन आज प्रकृति उपासना का महापर्व ‘बाहा पर्व’ के अवसर पर जमशेदपुर , कदमा के शास्त्रीनगर स्थित सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री ने गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

WhatsApp Image 2025 03 08 at 17.43.10

आदिवासियों की संस्कृति बचाएगी सरकार

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज को सशक्त बनाने हेतु सरकार प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। आर्थिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक संरक्षण के साथ – साथ बहुआयामी दृष्टिकोण पर आधारित मजबूती प्रदान की जा रही है। आज आदिवासी समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। आदिवासी सभ्यता व संस्कृति झारखंड की पहचान है। आदिवासी समाज ही प्रकृति के असली संरक्षक हैं।

baha parv hemant soren

कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस मौके पर मंत्री  रामदास सोरेन, सांसद जोबा मांझी, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक  संजीव सरदार, विधायक  सविता महतो, पूर्व मंत्री  बन्ना गुप्ता के अलावे आदिवासी संथाल जाहेरथान समिति के संरक्षक  लक्ष्मण टुडू, अध्यक्ष भुवा हांसदा, कार्यकारी अध्यक्ष  विक्रम कासके, सचिव  पंचू हांसदा, महासचिव भीम के अलावे माझी बाबा  बिन्दे सोरेन ,  सुरेंद्र टुडू एवं समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now