हेमंत सोरेन जेल में थे और ‘जमानत’ के लिए पांच साल का अंश गुल्लक में कर रहा था पैसे जमा, कहानी सुन भावुक हुए मुख्यमंत्री

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 19, 2024

Hemant soren and Anash

रांचीः हेमंत सोरेन झारखंड के कितने लोकप्रिय नेता हैं इसका अंदाजा अंश के गुल्लक से लगाया जा सकता है  । पांच साल के अंश लकड़ा ने हेमंत सोरेन को गुल्लक दिया तो माहौल भावुक हो गया । हेमंत की आंखों के कोर भीग गए अंश का प्यार और खुद के जेल जाने की कहानी सुन कर ।  

हेमंत की जेल से रिहाई के लिए जमा किए पैसे

जी हां गुमला से आया महज़ पांच साल का अंश अपने राज्य के मुख्यमंत्री से इतनी मोहब्बत करता है कि उसने उनके लिए पैसे जमा करने शुरु कर दिए ।  दरअसल हेमंत सोरेन के जेल जाने की खबर से आहत हो कर अंश लकड़ा ने अपने गुल्लक में घर वालों से मिले सिक्के डालने लगा । पूछने पर बताता था कि हेमंत सोरेन को जेल से छुड़ाने के लिए पैसे  चाहिए होंगे इसलिए गुल्लक में सिक्के जमा कर रहा है ।

See also  हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाले ED के अपर निदेशक कपिल राज का कार्यकाल हुआ खत्म

अंश लकड़ा ने हेमंत सोरेन को सौंप दी  जमा पूंजी

हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर  हर दिन कोई ना कोई शिकायतों को लेकर या मदद माँगने आता रहता है लेकिन अंश  कुछ मांगने नहीं बल्कि कुछ देने आया था । जी हां  पांच साल के इस बच्चे ने अपनी पूरी जमा पूँजी हेमंत सोरेन को सौंप दी । अंश लकड़ा  गुमला जिला के जारी प्रखंड स्थित सिकरी पंचायत के पगुरा गांव में रहता है औऱ अपनी माँ के साथ हेमंत सोरेन से मिलने पहुँचा था और उसने मुख्यमंत्री को  गुल्लक भेंट की । Hemant soren and Anash

जेल जाने की खबर से आहत था अंश लकड़ा

मुख्यमंत्री को  शांति लकड़ा ने बताया कि अंश लकड़ा को जैसे ही यह सूचना मिली कि मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन जेल गए हैं, अंश लकड़ा ने उसी दिन से अपने पॉकेट खर्च के रूप में मिले पैसों से कुछ पैसे गुल्लक में जमा करना शुरू कर दिया ताकि उन पैसों से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को जेल से रिहा कराने में मदद की जा सके।

See also  हेमंत सोरेन सोमवार को विधानसभा में साबित करेंगे बहुमत, दोपहर में होगा कैबिनेट का विस्तार

पॉकेट मनी को बचा कर हेमंत को दिया

राज्य के सुदूर क्षेत्र के बच्चे भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रति गहरा लगाव रखते हैं। गुमला जिला स्थित पगुरा गांव के 5 वर्षीय अंश लकड़ा के मन में मुख्यमंत्री के लिए कितना प्यार और स्नेह है, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को जेल से रिहाई में मदद पहुंचाने हेतु इस बच्चे ने अपने पॉकेट मनी से पैसे बचाकर गुल्लक में जमा किए ताकि इन पैसों से मुख्यमंत्री को जेल से रिहा कराया जा सके।

Hemant soren and Anash

अंश लकड़ा के जज्बे से भावुक हुए मुख्यमंत्री

मौके पर मुख्यमंत्री ने अंश लकड़ा के जज्बे की सराहना की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तब उसके दिल में अपने प्रति इतना प्यार और आदर देखकर कुछ पल के लिए भावुक दिखाई दिए। मौके पर अंश लकड़ा की माता शांति लकड़ा ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि अंश लकड़ा मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन को अपना आदर्श मानते हैं। मौके पर मुख्यमंत्री ने अंश लकड़ा को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया।

See also  हेमंत सरकार उम्रकैद काट रहे 51 कैदियों की करेगी रिहाई, सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में फैसला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now