हेमंत सिन्हा और मोहम्मद नसीम अंसारी को सुप्रीम कोर्ट ने किया सम्मानित

हेमंत सिन्हा और मोहम्मद नसीम अंसारी को सुप्रीम कोर्ट ने किया सम्मानित

लोहरदगा: जिले के दो मध्यस्थ हेमंत कुमार सिन्हा और मो नसीम अंसारी को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मध्यस्थथता को लेकर विशेष प्रमाण पत्र दिया गया है। वहीं बुधवार को दोनों मध्यस्थ को सर्वोच्च न्यायायल के वरिष्ठ न्यायाधीश सह अध्यक्ष भारतीय सर्वोच्च न्यायालय मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति जस्टिस बीआर गवाई द्वारा हस्ताक्षरित विशेष प्रमाण पत्र को पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा, लोहरदगा राजकमल मिश्रा के हाथों प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र दोनों मध्यस्थों द्वारा मध्यस्थता को लेकर विशेष कार्य करने हेतु प्रदान गया है।

11111

वर्तमान में हेमंत कुमार सिन्हा अधिवक्ता सह वरिष्ठ मध्यस्थ के रूप में व्यवहार न्यायालय, लोहरदगा में कार्यरत हैं। वहीं नसीम अंसारी पूर्व में मध्यस्थ थे, किन्तु वर्तमान में एलएडीसी चीफ के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा में अपना योगदान दे रहे हैं। वहीं पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष ने मध्यस्थ सह अधिवक्ता हेमंत कुमार सिन्हा और एलएडीसी चीफ नसीम अंसारी को
बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

lll

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now