हेमंत सरकार का छात्रों को तोहफाः अब सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलेगी साइकिल की राशि

रांची : हेमंत सोरेन की सरकार ने सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। सरकार पहले चरण में सामान्य वर्ग के करीब 10 हजार छात्र-छात्राओं को साइकिल योजना के तहत राशि देगी। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से योजना के तहत तय की गई 3500 रूपये की राशि भेजी जाएगी।
सरकार पहले चरण में आठवीं पास छात्रों को यह राशि देगी। पहले चरण में सामान्य वर्ग के 1.20 लाख छात्रों को छात्रवृति मिलेगी। 17 दिसंबर को इसके लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था अब अंतिम सूची तैयार की जा रही है। चयनित छात्रों को सरकार द्वारा छात्रवृति दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने विशेष छात्रवृति योजना चलाने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत क्लास एक से चार तक के छात्रों को 500 रूपया, क्लास 6 और 7 के छात्रों को 1000 रूपया दिया जाएगा जो 11वीं और 12वीं के छात्रों तक जाते जाते 2300 हो जाएगा। ये राशि अगले एक महीने में दे दी जाएगी।
झारखंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों के 4.90 लाख छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल खरीदी के लिए राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में ट्रांसफार किया जा चुका है, अब तक कुल 220 करोड़ रूपये ट्रांसफर किया जा चुके हैं,जिसमें सत्र 2020-21, 2021-22 और 22-23 के 8 वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं शामिल हैं,इन सत्र के शेष बचे लगभग 3 लाख 10 हजार छात्रों को 29 दिसंबर तक साइकिल खरीदने के लिए उनके बैंक खातों में राशि जमा की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now