- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

हेमंत कैबिनेट में 15 प्रस्तावों पर लगी मुहर, शिक्षक पात्रता नियमावली में घटनोत्तर स्वीकृति, मगही, भोजपुरी, अंगिका को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल नहीं

हेमंत कैबिनेट में 15 प्रस्तावों पर लगी मुहर, शिक्षक पात्रता नियमावली में घटनोत्तर स्वीकृति, मगही, भोजपुरी, अंगिका को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल नहीं

रांचीः मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 17 एजेंडों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने झारखंड शिक्षक पात्रता नियमावली में घटनोत्तर स्वीकृति दी है। बैठक में मगही, भोजपुरी, अंगिका को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल नहीं किया है।
बता दें कि कैबिनेट की पिछली बैठक में मंत्री राधा कृष्णकिशोर और मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने इन तीन भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल करने का मुद्दा उठाया था। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में जेटेट नियमावली में घटनोत्तर स्वीकृति दे दी गई है। यानी पुराने नियमावली में कोई बदलाव गया है। कैबिनेट बैठक में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने भोजपुरी, अंगिका, मगही को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल करने का मुद्दा उठाया। इसके आलोक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अन्य भाषाओं को क्षेत्रीय सूची में शामिल करने को लेकर एक समिति गठन करने की बात कही, इस समिति के आधार पर ही क्षेत्रीय भाषाओं की सूची को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

See also  हेमंत कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 18 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र

कैबिनेट में अन्य महत्वपूर्ण फैसले
बैठक में दो महत्वपूर्ण फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है।इससे शहरी ट्रैफिक व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।बताया जा रहा है कि पहला फ्लाईओवर अरगोड़ा चौक के ऊपर बनाया जाएगा, वहीं दूसरा फ्लाईओवर करमटोली से साइंस सिटी तक बनेगा। बताया जा रहा है कि इन फ्लाईओवर परियोजनाओं का उद्देश्य बढ़ते जाम की समस्या को कम करना और शहरों में यातायात को सुगम बनाना है।
अरगोड़ा फ्लाईओवर को मंजूरी, 3.85 किलोमीटर लंबा होगा फ्लाईओवर
डिबडीह ब्रिज से काव रेस्टोरेंट तक बनेगा फ्लाईओवर
करमटोली फ्लाईओवर को भी मंजूरी
स्टेट स्कूल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी के गठन को मंजूरी
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत योजनाओं को मंजूरी
Palamu में चार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलेगी सरकार

See also  विभाजनकारी भाषण के आरोपों में हिमंता को क्लीन चीट, बीजेपी ने कहा घबरा कर जेएमएम करती है शिकायत

अब वंशीधर नगर ऊंटआरी होगा नाम

मरांग गोमके परदेशीय छात्रवृत्ति योजना में छात्रों की संख्या बढ़कर 50 हुआ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now