झारखंड में आज से तेज आंधी और बारिश का होगा अटैक, 7 जिलों के लिए चेतावनी जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 26, 2025

झारखंड में 27 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, राज्य में अगले दो से तीन दिन चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में इन दिनों तेज धूप से आमजन का हाल बेहाल है। सुबह होते ही तेज धूप का असर दिखने लगता है। 26 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी, उत्तर पूर्वी हिस्सों में हीटवेव से थोड़ी राहत मिलेगी और दोपहर के बाद इन क्षेत्रों में कहीं कहीं मेघगर्जन और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने की संभावना है और बिजली गिरने को ले यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

राजधानी रांची में भी तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। पूरे राज्य का तापमान लगातार बढ़ रहा है हालांकि बुधवार के मुकाबले इन जिलों में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। गुरुवार को डाल्टेनगंज में सर्वाधिक 43 डिग्री सेल्सियस जबकि गुमला में सबसे कम 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

दो हिन्दू, एक मुसलमान..पहलगाम में बीजेपी कार्यकर्ताओं की कहानी सुन ‘नफरती’ नेताओं का सिर शर्म से झुक जाएगा

See also  बिहार में कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर 6 गाड़ियों की टक्कर

इससे पूर्व 25 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, 27 अप्रैल को उत्तर पूर्वी, दक्षिणी हिस्सों के अलावे निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने के साथ साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना है, इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में यह स्थिति 28 अप्रैल को भी बनी रहेगी और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

शोपियां-पुलवामा-कुलगा में लश्कर आतंकियों के घर ध्वस्त, पहलगाम हमले के गुनहगार से परिवार ने किया किनारा, बताया मुजाहिद्दीन

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों तक यानी 25, 26 और 27 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले चार दिनों तक यानी 28, 29, 30 अप्रैल और 1 मई को तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

See also  दिपावली के दिन बोकारो में लगी भीषण आग, धुआं-धुआं हो गईं पटाखों की कई दुकानें

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी दिनों तापमान गिरने से गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पटना में छापेमारी, स्केच से मिलते हुए शक्ल वाले तीन युवक हिरासत में लिये गए

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now