जमशेदपुर में 15 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी, मंगलवार को सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीसी ने दिए निर्देश

school band

जमशेदपुरः मौसम विभाग द्वारा 15 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार भारी और भीषण वर्षा की आशंका जताई गई है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए जिले को ‘रेड जोन’ में चिन्हित किया है

जन-जीवन और खासकर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त के आदेशानुसार कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, निजी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों में सोमवार, 15 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया गया है

जिला प्रशासन ने कहा है कि भारी वर्षा के कारण नदियों-नालों में जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आमजन से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Gv0eSGFaUAA7 7g

19 जून से अभी तक जमशेदपुर में भारी बारिश की चेतावनी की वजह से तीन दिन स्कूलों को बंद करना पड़ा है ।

heavy rain waring

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now