उरी और रजौली में भारी गोलीबारी,LOC पर धमाके की आवाज, हालात का जायजा लेने जम्मू गये CM उमर अब्दुल्ला

उरी और रजौली में भारी गोलीबारी,LOC पर धमाके की आवाज, हालात का जायज लेने जम्मू गये CM उमर अब्दुल्ला

डेस्कः भारत ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम कर दिया है। एलओसी से लेकर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में पाकिस्तान के हर अटैक को भारतीय सेना ने बेअसर कर दिया। पाकिस्तान के कई मिसाइल को मार गिराया गया। इसी बीच राजौली और पूंछ एलओसी पर धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। न्यूज एजेंसी एनआई के अनुसार,जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों ने दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। सेक्टर में दोनों पक्षों के बीच भारी गोलाबारी हुई।विदेश मंत्रालय आज सुबह 10 बजे ब्रीफिंग करेगा।

लाहौर, पेशावर से लेकर कराची तक… भारत के प्रहार से दहला गया पाकिस्‍तान, पाक में हाहाकार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट किया कि कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों में पाकिस्तानी ड्रोन के असफल हमले के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए मैं जम्मू जा रहा हूं।

 


भारत ने गुरुवार रात जम्मू, पठानकोट, उधमपुर एवं कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तानी मिसाइल एवं ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच बड़े सैन्य संघर्ष की आशंका बढ़ हो गई है। अखनूर, सांबा, बारामूला और कपुवाड़ा तथा विभिन्न स्थानों पर विस्फोट और सायरन की आवाज सुनी गईं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now