शराब को लेकर दंपत्ति के बीच तीखी नोकझोंक,पत्नी की पिटाई से हो गई पति की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 1, 2025

शराब को लेकर दंपत्ति के बीच तीखी नोकझोंक , पत्नी की पिटाई से हो गई पति की मौत

गुमलाः जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र बेंदोरा पंचायत स्थित बसाईर टोली गांव में एक शराबी पति की मौत पत्नी की पिटाई से हो गई है। आरोपी पत्नी सविता देवी ने बताया कि उसका पति मृतक अजीत रौतिया अक्सर शराब के नशे में उससे झगड़ा करता था। शुक्रवार रात को भी अजीत गांव के एक घर में शराब पी रहा था। उसकी जानकार के बाद जब वो उस घर में गई और शराब पीने से रोका तो फिर झगड़ा शुरू हो गया।

शिक्षिका ने अश्लील भोजपुरी गाने पर बनाया रील्स, सोशल मीडिया पर हो रहा है तेजी से वायरल
पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सविता ने गुस्से में आकर अजीत की लाठियों से पिटाई कर दी। पिटाई के बाद अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय घर में कोई नहीं था, बेटा राहुल काम करने गया था तो दो बेटियां स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। शाम होते होने घायल अजीत की मौत हो गई।

See also  PM Modi आज वाराणसी से करेंगे नामांकन, झारखंड के गिरिडीह में होगी प्रधानमंत्री की चुनावी सभा

Akshara Singh के स्टेज शो में भीड़ बेकाबूः BJP नेता की शादी के सालगिरह पर जमकर कुर्सियां तोड़ी गई, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
घटना की सूचना शनिवार की सुबह पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज को मिली। मुखिया के द्वारा घटना की जानकारी चैनपुर पुलिस को दी गई। चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी शनिवार सुबह दलबल के साथ बसाईर टोली गांव पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी को कब्जे में ले लिया है।

धनबाद में डायन होने का आरोप लगाकर 5 महिलाओं की पिटाई, गांव से निकाला गया

गांव की महिलाओं ने बताया कि अजीत रौतिया का परिवार काफी गरीब था। पत्नी सविता देवी ही मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रही थी। पति हमेशा शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। गांव की महिलाओं ने बताया कि अजीत रौतिया शराब पीने के लिए घर में रखे चावल को अन्य सामानों को भी बेच देता था और शराब पी जाता था। जिससे पत्नी काफी चिंतित रहती थी।

See also  झारखंड में मंगलवार से बदल जाएगा मौसमः गिरेगा पारा, सताएगी सर्दी, इस साल होगी जबदस्त ठंड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now