पटनाः बिहार में कई दिनों तक बारिश और आंधी के कारण मौसम अच्छा रहा। अधिकांश जिलों में तापमान काफी कम रहने से सुबह में सर्दी जैसा माहौल देखा गया। आज 10 अप्रैल, शुक्रवार से मौसम के तेवर बदल रहे हैं। IMD ने चेतावनी जारी की है कि अगले पांच दिनों के भीतर पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चढ़ सकता है।पटना, गया और औरंगाबाद जैसे शहरों में तो स्थिति और भी गंभीर होने वाली है, जहां दोपहर के समय घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
Humayun Kabir की पार्टी से AIMIM ने गठबंधन तोड़ा,1000 करोड़ के डील का वीडियो सामने आने के बाद ओवैसी ने लिया फैसला
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है और बारिश का सिस्टम पूरी तरह कमजोर पड़ गया है।इसके चलते अब बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।अररिया और किशनगंज जैसे इलाकों में जहां कल तक बारिश के आसार थे, वहां भी अब धूप का प्रभाव बढ़ गया है।आने वाले एक हफ्ते के दौरान दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।बारिश के बाद वातावरण में मौजूद नमी अब उमस बनकर लोगों को बेहाल करेगी। IMD का अनुमान है कि गया और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में पारा 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
पार्किंग विवाद को लेकर अररिया में युवक की बेरहमी से हत्या, सरेआम सिर को धड़ से अलग किया, तेजस्वी ने कहा-महाचौपट राज
पटना और आसपास के इलाकों में भी तापमान 40 डिग्री के करीब रहेगा। सबसे बड़ी समस्या यह है कि नमी के कारण तापमान यानी महसूस होने वाली गर्मी वास्तविक तापमान से 2-3 डिग्री ज्यादा होगी। दिन में चिपचिपाहट और रात में गर्म हवाएं नींद उड़ाने का काम करेंगी।कैमूर, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद और नवादा जैसे जिलों में लू चलने की प्रबल संभावना है। मुजफ्फरपुर और वैशाली में भी गर्मी का असर व्यापक रहेगा।दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


