रामगढ़ के बरकाकाना में सीमेंट लदी ट्रक में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 22, 2026

रामगढ़ के बरकाकाना में सीमेंट लदी ट्रक में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा

रामगढ़ : जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत लोको चौक के समीप सोमवार की देर रात को एक सीमेंट लदे 10 चक्का ट्रक में अचानक आग लग गई। आग ट्रक के पिछले चक्के के पास लगी और देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया गया कि ट्रक (जेएच10 डी जेवी0426) रामगढ़ की ओर से आ रही थी। इसी दौरान लोको चौक के समीप चालक को ट्रक के पिछले हिस्से से धुआं निकलता दिखाई दिया। जब तक चालक कुछ समझ पाता, पिछले चक्के के पास आग भड़क उठी। चालक ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और सुरक्षित बाहर निकल गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना तत्काल बरकाकाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रामगढ़ से अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  JSSC CGL परीक्षा में अनियमितता का मामला, पलामू से CID ने कुंदन कुमार को किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now