थानेदार बनकर ज्वेलरी शॉप में घुसा, थोड़ी देर बाद थाना प्रभारी बनकर आया दूसरा शख्स, दुकानदार को लगा गया लाखों का चूना, CCTV में कैद हुई वारदात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 2, 2025

थानेदार बनकर ज्वेलरी शॉप में घुसा, थोड़ी देर बाद थाना प्रभारी बनकर आया दूसरा शख्स, दुकानदार को लगा गया लाखों का चूना, CCTV में कैद हुई वारदात

मुजफ्फरपुरः ठगी का एक हैरान करने वाला मामला काजी मुहम्मदपुर थाना क्षेत्र के लेनिन चौक स्थित आम्रपाली ज्वेलर्स में सामने आया है। ज्वेलरी शॉप में एक शातिर ठग थानेदार बनकर आया और दुकान से दो लाख रुपये से अधिक के गहने चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई जिसके आधार पर पुलिस शातिर चोर को पकड़ने में जुट गई है।

ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में पठान खान गिरफ्तार, 2013 में गया था पाकिस्तान
चोरी के इस चौकाने वाले माममे में एक शख्स आम्रपाली ज्वेलर्स में दाखिल हुआ। उसने अपने आप को थानेदार बताया। सबसे पहले उसने चांदी का एक बाला खरीदा और उसका पेमेंट भी कर दिया। इससे उसने दुकानदार का भरोसा जीत लिया। इसके बाद उसने दुकानदार से सोने के आभूषण को दिखाने की मांग की। दुकानदार ने आभूषण दिखाना शुरू किया तो उस शातिर ने कहा कि उसकी मैडम भी आ रही है, उसे पसंद आने वाले ज्वेलरी साइड में रख दिये जाएं।

See also  बिहार में महिला टीचर की गोली मारकर हत्या, उत्तरप्रदेश की रहने वाली थीं शिवानी वर्मा

बिहार के 25 जिलों में झमाझम बरसात, मौसम विभाग ने 7 मई तक के लिए जारी किया अलर्ट
कुछ ही देर बाद एक दूसरा शख्स दुकान में दाखिल होता है, वो पहले शख्स से सर कहकर बात करना शुरू करता है और खुद को नगर थाना का प्रभारी बताता है। उसने दुकानदार को भरोसे में लेने के लिए फर्जी पुलिस की आईडी भी दिखा दी। दोनों शातिर दुकानदार से कुछ रियायत की मांग करते हुए बातचीत के दौरान गहनों के पास अपने हाथ को ले जाते है। इसी दौरान एक मौके का फायदा उठाते हुए दोनों ने मिलकर दराज में रखा एक छोटा पैकेट गायब कर दिया। उस पैकेट में लगभग दो लाख रुपये के गहने थे, जिनमें सोने के कानों के टॉप, झाला, लड़ी, इयररिंग्स समेत कई छोटे गहने शामिल थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now