हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, पांच गाड़ियां आपस में टकराई, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, पांच गाड़ियां आपस में टकराई, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

हजारीबाग: जिले के दनुआं घाटी जिसे मौत की घाटी भी कहा जाता है, वहां मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। मंगलवार को तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई जिसमें तीन की मौत हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल हो गए है।

बोकारोः स्टील प्लांट में लापरवाही ,गर्म लोहा गिरने से लगी आग; राहत की बात कोई हताहत नहीं
चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआं घाटी में पांच गाड़ियां आपस में टकरा गई, जिसमें तीन ट्रेलर और दो कंटेनर शामिल है, इस दौरान दो कंटेनर खाई में गिर गई, साथ ही दो गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे के समय एक बाइक कंटेनर के चपेट में आ गई, जिसमें दो बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर चौपारण पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक शव गाड़ी के नीचे दबे होने की बात कही जा रही है ।बता दें कि घटना में दो अन्य लोग भी घायल हैं दोनों को एनएचएआई के एंबुलेंस से चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now