हजारीबाग के SDM विवाद के बाद हटाये गए, अशोक कुमार पर पत्नी को जलाकर मारने का है आरोप

हजारीबाग के SDM विवाद के बाद हटाये गए, अशोक कुमार पर पत्नी को जलाकर मारने का है आरोप

रांची: हजारीबाग सदर के एसडीएम अशोक कुमार को विवाद के बाद हटा दिया गया है। अशोक कुमार पर पत्नी अनीता देवी को जलाकर मारने का आरोप है। अनीता देवी के भाई ने एसडीएम अशोक कुमार पर दूसरी महिला के प्रेम में आकर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया था।कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने अशोक कुमार के तबादले को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

6f5a928b ce0d 43dd b86f 9dc18cff2e0c

रांची में होटल के मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

अनीता देवी की शनिवार को रांची के देवकमल अस्पताल में निधन हो गया था। वो 65 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी। 26 दिसंबर को हजारीबाग से रांची के अस्पताल में अनीता देवी को इलाज के लिए लाया गया था। सोमवार को पुलिस ने एसडीएम अशोक कुमार और उनके आवास में काम करने वाले कर्मचारियों से अनीता देवी की मौत के मामले में पूछताछ की है।

अनिता कुमारी के भाई राजू कुमार गुप्ता ने आवेदन देते हुए यह आरोप लगाया है कि सदर एसडीएम अशोक कुमार एवं उनके पिता दुर्योधन साव एसडीएम के छोटे भाई शिवनंदन कुमार, छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी के द्वारा जान लेने की नीयत से उनकी बहन अनीता देवी पर तारपीन का तेल छिड़ककर आग लगा दी गई, इस घटना में SDM की पत्नी की मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now