हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भपेंद्र सिंह हुड्डा के घर ईडी की रेड, लैंड डील को लेकर हुई छापेमारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 17, 2024

दिल्ली : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची है। हुड्डा से लैंड डील के सिलसिले में ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।
बता दें कि पहले ही सीबीआई किसानों की जमीन अवैध तरीके से बेचने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

जांच एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत नई दिल्ली स्थित हुड्डा के कार्यालय में उनसे पूछताछ कर रही है ।इस मामले में सीबीआई ने 2004-07 के दौरान भूमि अधिग्रहण में कथित अनियमितताओं को लेकर केस दर्ज किया था,जांच एजेंसी के मुताबिक कई किसानों और जमीन मालिकों ने आरोप लगाया था कि इस भूमि अधिग्रहण मामले में उनसे करीब 1,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

See also  राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर, शाम को राज्यपाल से की मुलाकात रात को हो गए दिल्ली रवाना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now