सड़क सुरक्षा को लेकर गुमला को राज्य स्तर पर मिला पहला पुरस्कार, परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने किया सम्मानित

सड़क सुरक्षा को लेकर गुमला को राज्य स्तर पर मिला पहला पुरस्कार, परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने किया सम्मानित

गुमलाःजिले को सड़क सुरक्षा माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर गुमला जिले में पूरे माह वृहद स्तर पर संचालित सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत किए गए प्रभावी प्रयासों की सराहना की गई।सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, नशे में वाहन न चलाने सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा विषयों पर जागरूक किया गया। यह अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया गया, जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला।

WhatsApp Image 2026 01 31 at 6.57.14 PM

गुमला में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान, घाघरा वन क्षेत्र में 65 डिसमिल में लगी फसल नष्ट
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ के कर-कमलों से गुमला जिला परिवहन पदाधिकारी, डीएसपी गुमला वीरेंद्र टोप्पो सहित सड़क सुरक्षा से जुड़ी पूरी टीम को सम्मानित किया गया।इस उपलब्धि पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए समन्वित एवं सतत प्रयास सराहनीय हैं। उपायुक्त ने टीम को भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी जागरूकता अभियान एवं सख्त प्रवर्तन की कार्रवाई सतत रूप से जारी रहेगी, ताकि नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now