By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: गुमला के बाद लोहरदगा में सांसद सुखदेव भगत ने की समीक्षा बैठक, विकास कार्यो में तेजी लाने का दिया निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | गुमला के बाद लोहरदगा में सांसद सुखदेव भगत ने की समीक्षा बैठक, विकास कार्यो में तेजी लाने का दिया निर्देश

गुमला के बाद लोहरदगा में सांसद सुखदेव भगत ने की समीक्षा बैठक, विकास कार्यो में तेजी लाने का दिया निर्देश

LiveDainik Desk
July 16, 2024 7:17 PM
By LiveDainik Desk
2 years ago
Share
गुमला के बाद लोहरदगा में सांसद सुखदेव भगत ने की समीक्षा बैठक, विकास कार्यो में तेजी लाने का दिया निर्देश
SHARE

लोहरदगा: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने सोमवार को गुमला में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की थी और मंगलवार को उन्होने लोहरदगा में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उनके साथ लोहरदगा के उपायुक्त बाघमारे प्रसाद कृष्ण के साथ जिला के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे। मनरेगा की समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि इस योजना में ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों की भागीदारी बढ़ायें।साथ ही बिरसा हरित ग्राम के तहत लगाए गए पौधों को उन्होंने समुचित देखभाल करने को कहा ताकि भविष्य में उसका विकास अच्छा हो। इसके साथ ही उन्होंने वीर शहीद पोटो हो, बिरसा सिंचाई कूप, आधार आधारित भुगतान प्रणाली, प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास आदि महत्वपूर्ण संचालित योजनाओं की एक-एक कर जानकारी लेते हुए समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- संघीय ढ़ांचे में केंद्र सरकार राज्य का सम्मान करें, राज्य केंद्र का..

समेकित जनजाति विकास अभिकरण के कार्यों के समीक्षा के क्रम में उन्होंने ज्यादा से ज्यादा छात्रों को प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति से ससमय अच्छादित करने का निर्देश दिया । इसके साथ ही उन्होंने कुक्कुट पालन योजना एवं एम.एस.डी.पी. के तहत संचालित विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी ली।
स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा के क्रम में उन्होंने जिले के सदर अस्पताल के आई.सी.यू. को और भी ज्यादा दुरुस्त करने को कहा। साथ थी उन्होंने डायलिसिस सेंटर को नियमित रूप में संचालित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में एंटीवेनम एवं एंटीरेबीज दवाओ की उपलब्धता सुनिश्चित हो। इसके साथ ही उन्होंने ए.एन.सी.,संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, स्कूली बच्चों का नेत्र जाँच, कुपोषण उपचार केंद्र, मेडिकल मोबाइल यूनिट आदि की भी जानकारी ली।

- Advertisement -
LD-advertisement

आपूर्ति विभाग की समीक्षा के क्रम में उन्होंने जिला में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आमजन को दी जाने वाली अनाजों की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने जिले में धान अधिप्राप्ति की अद्यतन जानकारी ली।

- Advertisement -
royal-soler-new

कृषि विभाग में उन्होंने सोएल हेल्थ टेस्ट, टपक सिंचाई, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन,आत्मा, बिरसा फसल विस्तार योजना आदि की जानकारी ली इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय बागवानी मिशन की जानकारी लेते हुए ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने को कहा।
सहकारिता विभाग में संचालित लैंपस एवं फैक्स की जानकारी ली।
समाज कल्याण विभाग को उन्होंने जिले में डायन विषय को प्रथा को रोकने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया इसके साथ-साथ उन्होंने विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र, कुपोषण, बाल मृत्यु दर,महिला मृत्यु दर, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री वंदना योजना की भी जानकारी ली।
योजना विभाग के तहत संचालित केंद्र प्रायोजित विशेष केंद्रीय सहायता के कार्यों की भी उन्होंने एक-एक कर जानकारी प्राप्त की।
उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, पीएम विश्वकर्म योजना की जानकारी अग्रणी बैंक प्रबंधक से ली। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, एन आर ई पी,विद्युत, विशेष प्रमंडल, आर ई ओ,जे एस एल पी एस द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी ली।
अंत में सभी पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए वह हमेशा से तात्पर हैं,लोग अपनी बातों एवं समस्याओं को रखें इसको वे राज्य एवं केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे और उनके समस्याओं का निदान का भरसक प्रयास करेंगे। वे जिले के आम जन एवं प्रशासन के साथ हमेशा खड़े हैं। समन्वित प्रयास से ही जिले का समुचित विकास होगा। इच्छा शक्ति से हर समस्या का निदान किया जा सकता है।

मौके पर मुख्य रूप से उपायुक्त लोहरदगा डॉ बाघमारे प्रसाद कृष्ण, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह सेखावत, वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार,अपर समाहर्ता जितेन्द्र सिंह मुंडा,निदेशक आई टी डी ए सुशमा नीलम सोरेंग,अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञानशंकर जायसवाल ,डी सी एल आर श्रीमती सुजाता कुजूर,कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद दास,जिला सब रजिस्ट्रार सुभाष दत्ता,नजारत उप समाहर्ता अभिनीत सूरज सहित जिला के सभी विभागों के विभागीय प्रधान उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- संघीय ढ़ांचे में केंद्र सरकार राज्य का सम्मान करें, राज्य केंद्र का.. दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- संघीय ढ़ांचे में केंद्र सरकार राज्य का सम्मान करें, राज्य केंद्र का..
Next Article मुर्हरम को लेकर लोहरदगा में एसपी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में किया गया मॉक ड्रिल मुर्हरम को लेकर लोहरदगा में एसपी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में किया गया मॉक ड्रिल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • पटना में छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं,कमर और पसली के पास मिले चोट के निशान
  • हजारीबाग में हाथी भगाने निकली टीम की गाड़ी से कंटेनर की टक्कर, दो की मौत
  • पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 18 नेताओं को नोटिस, BJP के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे निकाय चुनाव
  • गुमला में ACB की कार्रवाई,लघु सिंचाई विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
  • बिहार में रेलवे जक्शन पर बजने लगा अश्लील गाना, यात्री हुए हैरान, रेल प्रबंधन पर उठा सवाल
  • निकाय चुनाव के दौरान बागी हुए नेताओं पर बीजेपी सख्त, 20 को शो-कॉज देने की तैयारी
  • निकाय चुनाव के बाद BJP और JMM की बनने जा रही है सरकार, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का दावा
  • मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना; झारखंड में जिन महिलाओं को नहीं मिल रहा पैसा उनके लिए खुशखबरी

You Might Also Like

टी-20 मुकाबले के फाइनल में लोहरदगा ने पलामू को हराया, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सहवाग और हरभजन ने उठाया मैच का लुफ्त

टी-20 मुकाबले के फाइनल में लोहरदगा ने पलामू को हराया, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सहवाग और हरभजन ने उठाया मैच का लुफ्त

2 days ago
Untitled design 20

लोहरदगा के भंडरा CHC का स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया औचक निरीक्षण, बच्चे को गोद में लेकर किया दुलार, फाइलेरिया रोधी खुराक का किया सेवन

2 days ago
बलदेव साहू मेमोरियल T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन कल, CM हेमंत सोरेन होंगे चीफ गेस्ट,सहवाग-हरभजन बढ़ाएंगे रोमांच

बलदेव साहू मेमोरियल T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन कल, CM हेमंत सोरेन होंगे चीफ गेस्ट,सहवाग-हरभजन बढ़ाएंगे रोमांच

3 days ago
लोहरदगा में बलदेव साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ,भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह विशेष अतिथि के रूप में रहीं मौजूद

लोहरदगा में बलदेव साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ,भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह विशेष अतिथि के रूप में रहीं मौजूद

5 days ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?