GST अधिकारी ने मांगी 2 लाख रुपये की रिश्वत, कपड़े उतारकर ऑफिस में ही धरने पर बैठ गए कारोबारी

GST अधिकारी ने मांगी 2 लाख रुपये की रिश्वत, कपड़े उतारकर ऑफिस में ही धरने पर बैठ गए कारोबारी

डेस्कः जीएसटी के नाम पर जनता को कैसे परेशान किया जा रहा है इसका जीता जागता उदाहरण उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में देखने को मिला जहां स्टेट जीएसटी विभाग के कार्यालय में शनिवार को एक कारोबारी कपड़े उतारकर धरने पर बैठ गए।

 

PM नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाने वाले कार्यकर्ता ने BJP छोड़ी, दूसरी पार्टी से आये नेताओं को ज्यादा महत्व दिये जाने से थे आहत
कारोबारी ने आरोप लगाया कि जीएसटी के अधिकारी उनसे दो लाख रुपये रिश्वत मांग रहे है। जीएसटी के अफसरों पर परेशान करने का आरोप लगाया। कारोबारी ने कहा कि अधिकारी उनसे दो लाख रुपये रिश्वत मांग रहे है और कह रहे है कि अगर उनको रिश्वत नहीं दिया तो पेनाल्टी लगा दी जाएगी। बार बार रिश्वत की डिमांड अधिकारियों द्वारा किये जाने से परेशान कारोबारी ने अपना आपा खो दिया और कपड़ा उतारकर जीएसटी ऑफिस के अंदर ही धरने पर बैठ गए। कारोबारी के इस प्रशर्दन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now