बिहार में शादी से पहले दूल्हा फरार, दुखी दुल्हन ने छत से लगा दी छलांग; वधू पक्ष ने लड़के के घरवालों को बनाया बंधक

dulha

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शहर के धर्मशाला चौक स्थित संतोषी माता मंदिर में रविवार की दोपहर शादी करने आया दूल्हा फरार हो गया। मामला सामने आने के बाद दोनों पक्षों के बीच घंटों जमकर ड्रामा चला। इस दौरान दूल्हे की मामी, अगुवा सहित अन्य को वधू पक्ष ने बंधक बना लिया। लड़की पक्ष नगर थाना पहुंच गए। पीछे-पीछे लड़का पक्ष के लोग भी पहुंचे। वहां पर भी दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ।

पुलिस की पूछताछ में दोनों पक्षों ने अगुवा को इसके लिए जिम्मेदार बताया। अगुवा का कहना था कि दोनों पक्षों के बीच छह माह से शादी की बात चल रही थी। वे लोग एक दूसरे के घर पर गए थे। लड़की वालों ने पुलिस को बताया कि वे लोग काफी मर्माहत हैं। लड़का दिल्ली जंक्शन पर अपने बहनोई के साथ स्टॉल लगाकर सामान बेचता है। उपहार स्वरूप उन्होंने कैश, बर्तन, कपड़ा आदि दिया है।

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की जमशेदपुर में गोली मारकर हत्या, जंगल में लावारिस हालत में मिला शव

वे लोग उसी लड़के से शादी कराने पर अड़ गए। लड़की वालों का कहना था कि जब तक लड़का नहीं आएगा तब तक उसकी मामी सहित अन्य लोगों को वे थाने से नहीं जाने देंगे। थानेदार शरत कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है। बताया कि पूर्वी चंपारण के लड़के के साथ पटना के अगमकुआं इलाके की लड़की की शादी रविवार को होनी थी। दोनों पक्ष शादी के लिए मंदिर परिसर में पहुंच गए। लड़के की मामी ने लड़की का आधार मांगा। इसमें पता चला कि लड़की दूसरी जाति की है।

झूठ बोलकर शादी तय करने और दूसरी जाति की जानकारी मिलने पर मंदिर पहुंचा दूल्हा चकमा देकर फरार हो गया। दूल्हा के भागने की जानकारी मिलने पर लड़की बेहोश हो गई। सामाजिक तिरस्कार होने की बात कहकर उसने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। लड़की पक्ष वालों ने मंदिर पर ही हंगामा शुरू कर दिया। यह देखकर लड़का पक्ष के कई लोग वहां से फरार हो गए।

‘एक चुम्मा देगी क्या?’ एक्ट्रेस के साथ लोकल ट्रेन में हुई यह घटना, दोस्तों संग कॉलेज से लौट रही थीं जब…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now