राज्यपाल संतोष गंगवार ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाक़ात, रबींद्रनाथ महतो के पिता के निधन पर संवेदना की प्रकट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 11, 2024

राज्यपाल संतोष गंगवार और स्पीकर रवींद्र नाथ महतो
रांचीः  राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखण्ड राज्य विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो के कांके रोड, राँची स्थित आवास जाकर उनके पिता गोलक बिहारी महतो जी के निधन पर दुःख व शोक व्यक्त किया।  राज्यपाल  ने दिवगंत आत्मा की चिरशांति हेतु प्रार्थना की एवं शोकाकुल परिवारजनों  के प्रति संवेदना प्रकट की।
8 दिसंबर को स्पीकर रबींद्रनाथ महतो के  पिता गोकुल बिहारी महतो का निधन हो गया था । इसी दौरान विधानसभा के सत्र की शुरुआत भी हुई और वे स्पीकर भी चुने गए।  नाला से विधायक और दूसरी बार स्पीकर बने रबींद्रनाथ महतो नियमों का पालन करते हुए नंगे पांव ही विधानसभा आ रहे हैं ।

See also  शादी से इंकार करने पर नाबालिग की तस्वीर सोशल मीडिया पर कर दी वायरल, लड़की ने दे दी जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now