धोड़ाबांधा में पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का संस्कार भोज, राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए शामिल

धोड़ाबांधा में पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के संस्कार भोज, राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुरः झारखंड के पूर्व स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के संस्कार भोज में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की पत्नी और गांडेय से झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना सोरेन ने भी धोड़ाबांधा स्थित रामदास सोरेन के घर जाकर उनको श्रद्धांजलि दी।

GzgcazWWgAAVbc4

मंत्री हफीजुल हसन को एयर एंबुलेंस से दिल्ली मेदांता किया गया शिफ्ट, गुरुवार को विधानसभा सत्र के अंतिम दिन बिगड़ गई थी तबीयत
विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान ही रामदास सोरेन अपने घर धोड़ाबांधा में गिर गए थे। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हे दिल्ली ले जाया गया था। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद 15 अगस्त की रात उनका निधन हो गया। 16 अगस्त को धोड़ाबांधा में ही राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मंत्री रामदास सोरेन का अंतिम संस्कार किया गया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म का कार्य खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन धोड़ाबांधा आकर रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी थी। इसके बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ अपने पुराने साथी रामदास सोरेन के संस्कार भोज में शामिल हुए।

GzgwXoobkAkaJ8c

जमशेदपुर में देर रात लड़कों के झुंड ने पड़ोसी के घर पर की पत्थरबाजी, कार के शीशे तोड़े, CCTV में कैद हुई वारदात
रामदास सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुरानी साथी को श्रद्धांजलि दी और परिवार के साथ इस दुःख की घड़ी में खड़ा रहने की बातें कही। वहीं रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश सोरेन ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का इस संस्कार भोज में शामिल होने पर आभार जताया। उन्होने घाटशिला से विधानसभा का उपचुनाव लड़ने और रामदास सोरेन की जगह हेमंत कैबिनेट में शामिल होने के सवाल पर कहा कि अभी कुछ भी तय नहीं है, जो पार्टी का आदेश होगा वो करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now