डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोर किया है। नगर थाना क्षेत्र के कल्याणी चौक पर एक मकान से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। होटल में रुकने वाले लोगों को मैनेजर एक्स्ट्रा सर्विस दिलाने की बात कहता था. फिर, उनको लड़कियों की तस्वीर दिखायी जाती थी। कस्टमर से एक लड़की का 2 से 10 हजार रुपये चार्ज करता था। नगर डीएसपी वन सीमा देवी व थानेदार शरत कुमार के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर से शुरू हुई कार्रवाई बुधवार शाम तक चली।
अस्पतालों की बदहाली अब नहीं दिखा पाएंगे कैमरे में, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने यूट्यूबर्स के प्रवेश पर लगाया बैन
इस काम में इलाके के एक होटल मैनेजर भी शामिल था। पुलिस ने बुधवार को छापा मारकर लड़कियों और महिलाओं को मुक्त कराया गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक लक्जरी कार, एक ऑटो, पांच मोबाइल फोन, एक डीबीआर, ट्रेन का टिकट व आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है।ब्रह्मपुरा निवासी दिलीप कुशवाहा और उनकी पत्नी किरण कुमारी थे मुख्य मास्टरमाइंड।
पटना में चेकिंग के दौरान कार सवार ने दारोगा समेत तीन को कुचला, महिला पुलिस कर्मी की मौत
इस दौरान देह व्यापार के रैकेट को चलाने वाले दंपत्ति ब्रह्मपुरा के डेरा गांव के दिलीप कुमार कुशवाहा, उसकी पत्नी किरण कुमारी, सिकंदरपुर थाना के मुक्तिधाम के पास के रहने वाले ऑटो चालक लक्ष्मण पासवान व अघोरिया बाजार के एक होटल के मैनेजर सीतामढ़ी जिला के रुन्नीसैदपुर थाना के मानिक चौक निवासी अंकित कुमार और नगर थाना के छाता बाजार के एक होटल के मैनेजर पवन कुमार मंगोरिया को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इनके चंगुल से मुक्त करायी गयी सभी पांच लड़कियां व महिलाओं का पुलिस गुरुवार को कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करवाएगी।
पुलिस ने नगर और ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के दो होटलों में छापेमारी कर दो होटल मैनेजरों और अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मण पासवान (सिकंदरपुर थाना), अंकित कुमार (रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी), पवन कुमार (मोतीपुर थाना), दिलीप कुशवाहा और किरण कुमारी (ब्रह्मपुरा थाना) शामिल हैं। पुलिस ने दो गाड़ियां, पांच मोबाइल, DVR, ट्रेन टिकट और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। SDPO टाउन-1 ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और रैकेट के अन्य लिंकेज की जांच की जा रही है।





