दोस्तों से करवाया गर्लफ्रेंड का गैंगरेप, रांची पुलिस ने 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

दुमका में नाबालिग आदिवासी से गैंगरेप, प्रेमी की पिटाई, पुलिस ने पांच आरोपी को हिरासत में लिया

रांचीः राजधानी रांची में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। रांची में एक लड़की के साथ पांच लड़को ने गैंग रेप किया है। घटना चान्हो थाना क्षेत्र इलाके की है।

गृह मंत्रालय ने TV चैनलों को दिया निर्देश, कार्यक्रमों में एयर डिफेंस सायरन बजाना बंद करें
7 मई लड़की हो उसका ब्वॉयफ्रेंड अपने साथ सुनसान जगह ले गया। जहां उसके चार दोस्त भी आये। पहले लड़के ने अपनी महिला दोस्त के साथ बलात्कार किया, फिर उसके चार और दोस्तों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित ने आठ मई को थाने में जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया और सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में तीन नाबालिग है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दो आरोपी को जेल भेज दिया और तीन को किशोर सुधार गृह भेज दिया। इनके पास से तीन बाइक और पांच मोबाइल जब्त किये गये।

इरफान VS राजकुमारः स्वास्थ्य मंत्री ने अब रिम्स निदेशक को भेजा शो कॉज, इंटरनल कमेटी में बेटे को किया शामिल
पीड़ित ने दर्ज कराये गये एफआईआर में बताया कि एक आरोपी के साथ उसकी दोस्ती थी। 7 मई को लड़के के बुलाने पर वो उसके पास गई तो वो बाइक से उसे लेकर किसी अन्य जगह लेकर चला गया। इसके बाद उसने चार अन्य दोस्तों को भी वहां बुलाया। पहले लड़के ने दुष्कर्म किया फिर उसके बाद उसके दोस्तों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। वहां से छूटने के बाद परिजनों को पूरी आपबीती बताई और फिर थाने में मामला दर्ज कराया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now