गिरिडीह में दिवंगत हवलदार चौहान हेम्ब्रम के परिजनों से हेमंता बिस्व सरमा और बाबूलाल मरांडी ने की मुलाकात, हजारीबाग में कैदी ने कर दी थी हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 17, 2024

गिरिडीह में दिवंगत हवलदार चौहान हेम्ब्रम के परिजनों से हेमंता बिस्व सरमा और बाबूलाल मरांडी ने की मुलाकात, हजारीबाग में कैदी ने कर दी थी हत्या

गिरिडीह: असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हेमंता बिस्व सरमा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह के बेंगाबाद में दिवंगत हवलदार चौहान हेम्ब्रम के परिजनों से मुलाकात की।

रामगढ़ में पुलिस टीम पर हमला, दरोगा समेत दो घायल, महिला के अश्लील वीडियो मामले की जांच करने पहुंची थी पुलिस
परिजनों से मुलाकात के बाद हेमंता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक शातिर अपराधी के साथ सिर्फ एक हवलदार को छोड़ देना बड़ी लापरवाही है। मोहम्मद शाहिद अंसारी गैंगरेप का आरोपी है, वो बीमार नहीं था, उसने सिर्फ बीमार होने का नाटक किया था। एक शातिर अपराधी को सिर्फ एक कांस्टेबल के भरोसे छोड़ दिया गया। एक आदिवासी हवलदार की जान के साथ खिलवाड़ किया गया। एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया लेकिन हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं की गई। जेएमएम-कांग्रेस के एक नेता उनके परिवार से मिलने नहीं आया, हम आए तो हमपर तुष्टीकरण का आरोप लगाया जा रहा है। आदिवासी युवा की निर्दयता से हत्या होती है लेकिन हत्यारे को पकड़ा नहीं जाता है, तो इसमें तुष्टीकरण कौन कर रहा है, ये आप खुद समझिये। इनके परिवार से मिलने के लिए सरकार का कोई आदमी नहीं आया। हम आये और बाबूलाल मरांडी जी आए तो क्या ये तुष्टीकरण हुआ।

See also  झारखंड के 10 विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम वोटर बढ़ने को लेकर बाबूलाल ने की भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now