जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से लाखों के रत्न की हुई चोरी, CCTV फुटेज में कैद हुई तस्वीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 29, 2025

जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से लाखों के रत्न की हुई चोरी, CCTV फुटेज में कैद हुई तस्वीर

जमशेदपुरः जुगसलाई थाना क्षेत्र के व्यस्तम बाटा चौक में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब जेम्स हाउस नामक आभूषण–रत्न दुकान में एक शातिर युवक ने फिल्मी अंदाज में लाखों के कीमती रत्नों पर हाथ साफ कर दिया।

ढुल्लू महतो पर उंगली डाल कर देखे आपकी कुर्सी खत्म हो जाएगी, JMM ने बाबूलाल मरांडी को दी चुनौती
चोर दुकान में ऐसे दाखिल हुआ, जैसे किसी खरीदार की तरह सामान देखने आया हो, लेकिन मौका मिलते ही उसने शोकेस खोलकर पोखराज, नीलम, मोती समेत अन्य कीमती पत्थर झपट लिए और देखते ही देखते मौके से फरार हो गया। चोरी गए रत्नों की अनुमानित कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है।

रांची में गौतम गंभीर पर चिल्लाए फैन्स, कोचिंग छोड़ दो…. IND VS SA वनडे से पहले का VIDEO वायरल
सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों में भारी रोष देखा गया और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि व्यापारियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।

See also  रांची के ओरमांझी में बस ने युवती को मारी टक्कर, नाराज लोगों ने बस में लगाई आग

डीएसपी राधा प्रेम किशोर सहित 9 अधिकारी बन गए IPS, नोटिफिकेशन जारी
दुकान मालिक के अनुसार, घटना के समय वे थोड़ी देर के लिए शौचालय गए थे और कर्मचारी भी दुकान से बाहर थे। इसी बीच आरोपी युवक मौके का फायदा उठाकर दुकान में घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान में जुट गई है।पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। वहीं, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now